
7000mAh की बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, मेन कैमरा 50MP का, डिस्प्ले भी शानदार
हुवावे ने मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन का नाम Huawei Nova 14i है। फोन 7000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
हुवावे ने मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन का नाम Huawei Nova 14i है। कुछ महीनों पहले यह फोन चीन में लॉन्च हुआ था। अब इसकी एंट्री हॉन्गकॉन्ग में हुई है। यह फोन हुवावे नोवा Y91 का रीबैज्ड वर्जन है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत हॉन्गकॉन्ग में (करीब 18600 रुपये) है। फोन 7000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
हुवावे नोवा 14i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2376 × 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.95 इंच का फुल एचडी+ LCD पैनल दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका टच सैंप्लिंग रेट 279Hz का है। इसका कलर आउटपुट 16.7 मिलियन है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है। ओएस की बात करें, तो फोन EMUI 14.2 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। बताते चलें कि हुवावे के इस फोन की सेल 6 फरवरी से शुरू होगी।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Midnight




