Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़HUAWEI MatePad 11 5 2026 featuring 120Hz display 10100mAh battery launched
10,100mAh की बैटरी के साथ आया नया पैड, मिलेगा 11.5 इंच का डिस्प्ले, रैम 12GB

10,100mAh की बैटरी के साथ आया नया पैड, मिलेगा 11.5 इंच का डिस्प्ले, रैम 12GB

संक्षेप:

हुवावे का नया पैड - मेटपैड 11.5 लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस पैड को स्टैंडर्ड, सॉफ्ट लाइट और फुल नेटवर्क वर्जन में लॉन्च किया है। पैड 10,100mAh की बैटरी से लैस है। यह पैड 12जीबी तक की रैम के साथ आता है। इसका प्रोसेसर भी धांसू है।

Dec 23, 2025 12:47 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

हुवावे का नया पैड लॉन्च हुआ है। कंपनी के इस नए पैड का नाम - Huawei Matepad 11.5 है। कंपनी ने इस पैड को स्टैंडर्ड, सॉफ्ट लाइट और फुल नेटवर्क वर्जन में लॉन्च किया है। चीन में लॉन्च हुआ यह पैड 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। पैड चार कलर ऑप्शन- सैंड पर्पल, फ्रॉस्ट सिल्वर, आइलैंड ब्लू और डीपस्पेस ग्रे में आता है। पैड प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 25 दिसंबर से शुरू होगी। पैड में कंपनी 10100mAh की बैटरी के साथ कई और धांसू फीचर दे रही है। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

हुवावे इस पैड में 2456 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 11.5 इंच का IPS डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz तक के डिस्प्ले और 600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। यह पैड 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर स्टैंडर्ड वर्जन में Kirin T82B और सॉफ्ट लाइट वेरिएंट में Kirin T82 चिपसेट दिया गया है।

ये भी पढ़ें:वनप्लस का एक और नया फोन, मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, डिस्प्ले 165Hz का

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस पैड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे रही है। पैड को पावर देने के लिए इसमें 10100mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो हुवावे का यह पैड Harmony OS 5.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए इसमें 4 स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac/ax, 2×2 MIMO, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह पैड हुवावे M-Pencil (3rd generation) और हुवावे स्मार्ट कीबोर्ड के साथ कंपैटिबल है। पैड का डाइमेंशन 177.5 × 262.6 × 6.1 mm और वजन 515 ग्राम है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।