7 इंच स्क्रीन और 6500mah बैटरी वाला पतला फोन लाया ब्रांड, मिलेगी 16GB तक रैम, इतनी है कीमत

Nov 06, 2025 01:18 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Huawei ने आज चीन में अपने नए अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन, Huawei Mate 70 Air को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जिसकी मोटाई 6.6 एमएम है। पतला होने के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन में क्या-क्या मिलता है...

7 इंच स्क्रीन और 6500mah बैटरी वाला पतला फोन लाया ब्रांड, मिलेगी 16GB तक रैम, इतनी है कीमत

Huawei Mate 70 Air launched: स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच सबसे पतला फोन बनाने की होड़ लगी है। हाल ही में सैमसंग 5.8 एमएम पतला गैलेक्सी S25 Edge लॉन्च किया है और ऐप्पल भी iPhone Air लॉन्च कर चुकी है, जिसकी मोटाई 5.6 एमएम है। अब हुवावे भी अपने नए फोन के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गया है। Huawei ने आज चीन में अपने नए अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन, Huawei Mate 70 Air को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जिसकी मोटाई 6.6 एमएम है। पतला होने के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन में क्या-क्या मिलता है...

Huawei Mate 70 Air के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 7 इंच का 1.5K+ OLED डिस्प्ले (2760×1320 पिक्सेल) है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेशियो 18.8:9 है। डिस्प्ले के बीचोंबीच पंच होल कटआउट में 10.7 मेगापिक्सेल क सेल्फी कैमरा लगा हुआ है। इस फोन में कॉन्फिगरेशन के आधार पर दो चिपसेट ऑप्शन मिलते हैं। 12GB रैम वाले मॉडल में किरिन 9020B चिपसेट है, जबकि 16GB रैम वाले मॉडल में किरिन 9020A चिपसेट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह हार्मोनीओएस 5.1 पर बेस्ड है।

huawei mate 70 air launched

फोन 6500mAh की बैटरी पैक करता है, जो यूएसबी 2.0 के जरिए 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन वाई-फाई 7+, टू-वे बेइदू सैटेलाइट मैसेजिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग को भी सपोर्ट करता है। यह फोन IP68+IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का 1/1.3-इंच अल्ट्रा-लार्ज सेंसर वाला मेन कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सेल का RYYB 3x टेलीफोटो लेंस और 1.5 मेगापिक्सेल का रेड मेपल मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर है जो अलग-अलग रोशनी में रंगों की सटीकता और डिटेलिंग को बढ़ाता है।

huawei mate 70 air launched

अलग-अलग मॉडल की कीमत

Huawei Mate 70 Air ओब्सीडियन ब्लैक, फेदर व्हाइट और सिल्वर ब्रोकेड जैसे कलर्स में उपलब्ध है। अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4,199 युआन (करीब 52,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (करीब 58,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (करीब 58,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 5,199 युआन (करीब 64,000 रुपये) है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।