Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़How to Use Google Maps Set Arrival Time Feature to Reach Your Destination on Time
कहीं पहुंचने में अब नहीं होंगे लेट! सबको नहीं पता है Google Maps का सीक्रेट फीचर

कहीं पहुंचने में अब नहीं होंगे लेट! सबको नहीं पता है Google Maps का सीक्रेट फीचर

संक्षेप:

Google Maps का ‘Set Arrival Time’ फीचर उन लोगों के लिए कमाल है, जो समय बचाना चाहते हैं। अगर आप भी देर से पहुंचने की टेंशन से बचना चाहते हैं, तो इस फीचर को यूज कर सकते हैं।

Jan 13, 2026 08:06 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Google Maps अब केवल एक सिंपल नेविगेशन ऐप नहीं है बल्कि यह ट्रैवल प्लानिंग का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस जाने से लेकर ट्रेन पकड़ने तक और किसी इवेंट में पहुंचने तक के लिए इसका इस्तेमाल कई लोग रोजाना करते हैं। क्या आपको पता है कि Google Maps में एक सीक्रेट फीचर मिलता है, जो तय करता है कि आप किसी जगह पर सही वक्त पर पहुंचें। इस फीचर का नाम 'Set Arrival Time' है और इसे यूज करना आसान है।

गूगल फैमिली के लोकप्रिय ऐप में मिलने वाले Set Arrival Time फीचर के साथ आप तय कर सकते हैं कि आपको किसी जगह, किस वक्त पर पहुंचना है। इसके बाद ऐप आपको बताएगा कि आपको कितने बजे निकलना चाहिए। यह जानकारी ट्रैफिक की मौजूदा स्थिति, दूरी और रास्ते को आधार बनाकर दी जाएगी, जिससे आपके लेट होने का डर ना रहे। आइए बताएं कि आप इसे कैसे यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

ऐसे यूज करें Set Arrival Time फीचर

Set Arrival Time आपकी चुनी गई जगह तक पहुंचने के लिए रियल-टाइम ट्रैफिक, रास्तों की हालत और अनुमानित समय के आधार पर योजना बनाता है। इसमें आप अपना Arrival Time (पहुंचने का समय) सेट करते हैं, और Google Maps खुद हिसाब लगाकर आपको सही Departure Time (निकलने का समय) सुझाता है। आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. Google Maps ऐप ओपेन करें

अपने Android या iPhone में Google Maps ओपेन करें।

2. जगह (Destination) सर्च करें

उस जगह का नाम या पता डालें जहां आपको जाना है।

3. Directions पर टैप करें

अब ‘Directions’ बटन पर क्लिक करें।

4. सफर का माध्यम चुनें

कार, बाइक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पैदल, जो भी आपके लिए सही हो।

ये भी पढ़ें:Amazon या Flipkart नहीं, यहां सबसे सस्ता मिल रहा है iPhone 16 Plus

5. तीन डॉट्स पर टैप करें

स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

6. ‘Set depart or arrive time’ चुनें

यहां आपको ‘Set Arrival Time’ का ऑप्शन मिलेगा।

7. Arrival Time सेट करें

वह समय चुनें जिस समय तक आपको पहुंचना है।

8. Best Time दिखाएगा Google Maps

अब Google Maps आपको बताएगा कि कब निकलना सही रहेगा और कौन-सा रूट सबसे बेहतर है।

ध्यान रहे, यह फीचर ट्रैफिक डाटा पर बेस्ड होता है, इसलिए पीक आवर्स में थोड़ा बफर टाइम रखना हमेशा बेहतर होता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।