Loan App मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत Delete करें ऐप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंस्टेंट लोन लेने से पहले थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। कई लोग जल्दी लोन पाने के चक्कर में ऐसे ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, जो बाद में साइबर फ्रॉड, डेटा चोरी और ब्लैकमेलिंग जैसी परेशानियों की वजह बन जाते हैं।

Loan App मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत Delete करें ऐप

आज मोबाइल से कुछ ही मिनटों में लोन मिलना बेहद आसान हो गया है। Play Store और इंटरनेट पर ऐसे सैकड़ों Instant Loan Apps मौजूद हैं, जो बिना ज्यादा दस्तावेज के तुरंत पैसा देने का दावा करते हैं। लेकिन इसी तेजी के बीच Fake Loan Apps का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग जल्दी लोन पाने के चक्कर में ऐसे ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, जो बाद में साइबर फ्रॉड, डेटा चोरी और ब्लैकमेलिंग जैसी परेशानियों की वजह बन जाते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में फर्जी लोन ऐप्स से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। कई ऐप्स यूजर्स के फोन से Contacts, Gallery और पर्सनल डिटेल का एक्सेस कर लेते हैं। ऐसे में किसी भी लोन ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच करना बेहद जरूरी हो गया है।

ये 5 बातें दिखते ही हो जाएं Alert

कई ऐप्स आसान लोन और कम ब्याज का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं। शुरुआत में ये ऐप्स भरोसेमंद दिखते हैं, लेकिन बाद में यूजर्स का निजी डेटा चुराकर गलत इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग डर और दबाव की वजह से भारी रकम तक गंवा चुके हैं।

1. RBI या Registered NBFC की जानकारी नहीं होना

किसी भी Loan App को डाउनलोड करने से पहले यह जांचना बेहद जरूरी है कि वह RBI Registered NBFC या बैंक से जुड़ा है या नहीं। कई Fake Apps खुद को भरोसेमंद दिखाते हैं, लेकिन उनमें कंपनी की सही जानकारी, लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन डिटेल नहीं होती। अगर ऐप में सिर्फ बड़ा लोन और कम ब्याज की बात हो लेकिन कंपनी की जानकारी साफ न मिले, तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

2. जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगना

Fake Loan Apps अक्सर डाउनलोड होते ही Contacts, Gallery, Camera, Microphone और Location जैसी जरूरत से ज्यादा Permissions मांगते हैं। असल में इन्हीं Permissions का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग और डेटा चोरी के लिए किया जाता है। कई मामलों में लोगों के फोनबुक से नंबर निकालकर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को कॉल तक किए गए हैं। इसलिए अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा एक्सेस मांग रहा है, तो उसे तुरंत Avoid करना चाहिए।

3. बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग फी और हिडन चार्जेज

कई फर्जी लोन ऐप्स शुरुआत में कम ब्याज का दावा करते हैं, लेकिन बाद में भारी प्रोसेसिंग फी और हिडन चार्जेज जोड़ देते हैं। कई बार यूजर के अकाउंट में कम पैसा भेजा जाता है लेकिन वसूली पूरी रकम की की जाती है। कुछ ऐप्स बहुत कम समय में लोन लौटाने का दबाव भी बनाते हैं। इसलिए किसी भी ऐप की Terms & Conditions ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।

4. Fake Reviews और अधूरी जानकारी

कई फेक लोन ऐप्स खुद को भरोसेमंद दिखाने के लिए नकली पॉजिटिव रीव्यू का इस्तेमाल करते हैं। प्ले स्टोर पर हजारों अच्छे रिव्यू दिखाई देते हैं, लेकिन कंपनी की वेबसाइट, ऑफिस एड्रेस या ग्राहक सहायता की सही जानकारी नहीं मिलती। अगर ऐप के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी न मिले या सिर्फ प्रमोशनल बातें दिखाई दें, तो उससे दूरी बनाना बेहतर होता है।

5. धमकी और मानसिक दबाव बनाना

फर्जी Loan Apps का सबसे बड़ा संकेत उनका Recovery तरीका होता है। कई ऐप्स लोन देने के बाद ग्राहकों को धमकाना शुरू कर देते हैं। कभी Contacts को कॉल करने की धमकी दी जाती है, तो कभी फोटो एडिट करके वायरल करने की बात कही जाती है। अगर कोई ऐप इस तरह का व्यवहार करे, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत करनी चाहिए।

ऐसे करें Safe Loan App की पहचान

हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। RBI Registered NBFC और भरोसेमंद कंपनियों के ऐप्स को प्राथमिकता दें। डाउनलोड करने से पहले Reviews, Ratings और कंपनी की जानकारी जरूर जांचें। अगर ऐप बहुत ज्यादा लालच दे रहा है, तो सावधान रहना जरूरी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।