काम की बात: स्मार्टवॉच में चलाएं WhatsApp और Telegram, तीन स्टेप्स में बन जाएगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप अपनी स्मार्टवॉच को और भी स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो उसमें WhatsApp और  Telegram भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपका डिवाइस WearOS पर काम करना चाहिए। 

स्मार्टवॉच में चलाएं WhatsApp और Telegram, तीन स्टेप्स में बन जाएगा काम

स्मार्टवॉच का ट्रेंड अब सिर्फ फैशन नहीं रहा बल्कि जरूरत भी बन चुका है और यूजर्स बिना फोन हाथ में उठाए भी अपनों से जुड़े रहना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि स्मार्टवॉच में WhatsApp और Telegram जैसे लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यानी दोस्तों का मेसेज आपको सीधे वॉच की स्क्रीन पर मिलेगा और वहीं से आप रिप्लाई भी कर पाएंगे। ध्यान रहे, इसके लिए आपकी वॉच में WearOS होना जरूरी है।

वॉट्सऐप ने पहले ही WearOS के लिए अपना ऐप लॉन्च किया था और बीते दिनों Telegram ने भी Google Pixel Watch और Samsung Galaxy Watch जैसे WearOS आधारित वियरेबल्स के लिए अपना ऐप पेश कर दिया है। सबसे पहले तय करें कि आपके पास मौजूद स्मार्टवॉच WearOS 3 या उसके बाद से सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम करती है या नहीं। इसके बाद आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

स्मार्टवॉच में ऐसे डाउनलोड करें WhatsApp

1. अपनी स्मार्टवॉच में Google Play Store खोलें।

2. Search पर टैप करें और WhatsApp लिखकर सर्च करें।

3. WhatsApp ऐप पर टैप कर उसे Install करें।

ऐप ओपेन करने के बाद स्क्रीन पर दिखने वाले QR Code को अपने फोन के WhatsApp से लिंक करें। इसके कुछ सेकंड बाद आपका अकाउंट वॉच पर एक्टिव हो जाएगा। सेटअप पूरा होने के बाद आप सीधे वॉच से मेसेज पढ़ सकते हैं, रिप्लाई कर सकते हैं, वॉइस मेसेज भेज सकते हैं और नए चैट भी शुरू कर सकते हैं।

स्मार्टवॉच में ऐसे डाउनलोड करें Telegram

1. अपनी Wear OS वॉच में Play Store खोलें।

2. सर्च बार में Telegram लिखकर सर्च करें।

3. स्क्रीन पर ऊपर दिखने वाला ऑफीशियल Telegram ऐप इंस्टॉल करें।

telegram on wearOS

आपको ऐप में लॉगिन करने के बाद चैट्स देखने, मेसेज पढ़ने और वॉइस मेसेज सुनने या रिकॉर्ड करने जैसे विकल्प मिल जाएंगे। यह ऐप चैट मैनेजमेंट जैसे- पिन चैट और म्यूट जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

बताते चलें, बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कि आपकी स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन दोनों में ऐप्स का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना जरूरी है। अगर लेटेस्ट मेसेजेस के नोटिफिकेशंस नहीं आ रहे हैं या चैट्स सिंक नहीं हो रही हैं, तो सबसे पहले ऐप अपडेट करें और इंटरनेट कनेक्शन भी चेक करें। कई बार केवल ऐप को दोबारा सिंक करने से भी दिक्कत दूर हो जाती है। फिलहाल WearOS के लिए लॉन्च किए गए ऐप्स नए हैं इसलिए कंपनियां भी इनमें मौजूद कमियों और बग्स को दूर करने पर काम कर रही हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।