बिना PAN कार्ड के भी करें ढेरों जरूरी काम, जानें e-PAN डाउनलोड करने का तरीका

Jan 27, 2026 09:18 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

e-PAN कार्ड आपके फिजिकल PAN की डिजिटल कॉपी है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह पूरी तरह वैलिड है और टैक्स रिटर्न फाइलिंग जैसे कामों में यूज किया जा सकता है।

बिना PAN कार्ड के भी करें ढेरों जरूरी काम, जानें e-PAN डाउनलोड करने का तरीका

बैंकिंग, निवेश, ITR फाइलिंग या किसी बड़े लेन-देन में PAN की जरूरत पड़ती ही है। पहले इसके लिए फिजिकल कार्ड संभालकर रखना पड़ता था, लेकिन अब Income Tax Department ने इस प्रोसेस को और आसान बना दिया है। अब आप e-PAN के जरिए बिना किसी फिजिकल कार्ड के भी सभी जरूरी काम कर सकते हैं। आइए बताएं कि इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या होता है e-PAN कार्ड?

e-PAN आपके PAN कार्ड का डिजिटल वर्जन होता है, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह फिजिकल PAN कार्ड की तरह ही पूरी तरह वैलिड होता है और सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में एक्सेप्ट किया जाता है। e-PAN को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या ईमेल में सेव करके रख सकते हैं, जिससे कार्ड खोने या खराब होने की चिंता खत्म हो जाती है।

e-PAN के फायदे क्यों हैं ज्यादा?

e-PAN का सबसे बड़ा फायदा इसका कंफर्ट है। इसे कहीं भी, कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है और बार-बार कार्ड निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपका फिजिकल PAN कार्ड खो गया है या तुरंत PAN की जरूरत है तो e-PAN एक बेहतर विकल्प बन जाता है। इसके अलावा, इसकी फीस भी बेहद कम होती है और यह पूरी तरह पेपरलेस प्रोसेस के तहत मिलता है।

डाउनलोड करने के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आपके नाम से पहले से PAN जारी हो चुका है या आपने PAN के लिए आवेदन किया है, तो आप e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए PAN नंबर या आवेदन के समय मिला Acknowledgment Number काम आता है। ID वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar नंबर जरूरी होता है, ताकि आपकी जानकारी को ठीक से वेरिफाई किया जा सके।

e-PAN डाउनलोड करने का ऑनलाइन प्रोसेस

e-PAN डाउनलोड करने के लिए आपको Protean Income Tax Information Portal पर जाना होता है। वहां मांगी गई बेसिक डीटेल्स जैसे PAN नंबर, जन्म से जुड़ी जानकारी और Aadhaar नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन किया जाता है। वेरिफिकेशन पूरा होने पर फीस का ऑनलाइन भुगतान किया होता है। पेमेंट होते ही e-PAN को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे आप ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।