काम की बात: Inbox में आते ही डिलीट हो जाएंगे फालतू Email, खाली रहेगा स्टोरेज, देखें यह सीक्रेट ट्रिक
How to Delete Unwanted Emails Automatically from Gmail: अगर आप भी Gmail के फालतू Email से परेशान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आपके इनबॉक्स में जैसे ही कोई फालतू ईमेल आएगा, वो खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा और आपको पता तक नहीं चलेगा।

How to Delete Unwanted Emails Automatically from Gmail: Gmail रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। रोजाना हमारे Inbox में सैकड़ों ईमेल आते हैं लेकिन इनमें से कई किसी काम के नहीं रहते। वैसे तो जीमेल में 15GB फ्री स्टोरेज मिलता है, लेकिन फालतू ईमेल जगह घेर लेते हैं और इतना स्टोरेज भरने में भी समय नहीं लगता। इन फालतू ईमेल को एक-एक कर डिलीट करना सिरदर्द वाला काम है। अगर आप भी इन फालतू ईमेल से परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आपके इनबॉक्स में जैसे ही कोई फालतू ईमेल आएगा, वो खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा और आपको पता तक नहीं चलेगा। कई लोगों को यह ट्रिक पता नहीं होगी। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो कोई बात नहीं, आज आप भी यह सीक्रेट ट्रिक सीख जाएंगे।
इस ट्रिक को आजमाने से आपको एक-एक कर फालतू ईमेल डिलीट नहीं करना पड़ेगा। ये ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है। लेकिन ध्यान रहें कि यह ट्रिक नए आने वाले ईमेल पर लागू होगी, जो इनबॉक्स में पहले से मौजूद हैं उनपर नहीं। चलिए बताते हैं आपको क्या करना होगा...
Gmail में फालतू (Unwanted/Spam) मेल्स को ऑटोमैटिक डिलीट करने का सबसे आसान तरीका, देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस...
इसके लिए, आपको Gmail के Filters फीचर का इस्तेमाल करना होगा। इससे जितने भी मेल आते ही मैच होंगे, वो सीधे डिलीट हो जाएंगे।
1. सबसे पहले डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Gmail खोलें।
2. अब ऊपर दाईं तरफ gear जैसे दिखने वाले आइकन (Settings) पर क्लिक करें।
3. सेटिंग्स पर क्लिक करते ही आपके सामने See all settings का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब ऊपर दिखाई दे रहे Filters and Blocked Addresses ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. यहां नीचे Create a new filter ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
6. क्लिक करते ही आपके सामने Filter बनाने के लिए ढेर सारे विकल्प आ जाएंगे:
From: यहां वो ईमेल आईडी या डोमेन डालें, जिससे आप ईमेल प्राप्त नहीं करना चाहते हैं। (जैसे offers@spam.com या @spamdomain.com)
Subject: आप यहां कोई खास शब्द डाल सकते हैं (जैसे "Loan", "Win Prize", "Free Gift" आदि) जिससे आप ईमेल प्राप्त नहीं करना चाहते हैं।
Has the words: बॉडी में कोई खास शब्द
Size: यहां आप यह डाल सकते हैं कि आपको कितने (MB/KB/Byte) से बड़ा/छोटा मेल नहीं चाहिए।
7. सारी फील्ड भरने के बाद, Create filter बटन क्लिक करें। (जैसे ही आप क्रिएट फ्लिटर बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक्शन का पेज खुल जाएगा।)
8. अब आप Action चुनें (यानी मेल के साथ क्या करना चाहते हैं):
डिलीट करने के लिए Delete it ऑप्शन पर टिक करें।
यहां आपको Skip the Inbox (Archive it), Mark as read, Star it, Apply the label, Forward it, Delete it, Never send it to Spam, Always mark it as important और Never mark it as important जैसे ऑप्शन भी दिखाई देंगे। आप इनमें से एकसाथ कई विकल्प चुन सकते हैं।
9. अब Create filter पर क्लिक करें।
बस हो गया काम। अब आपने जो भी डोमेन डालें होंगे या जो भी शब्द डाले होंगे, उनसे कोई भी ईमेल आएगा, तो अपने आप डिलीट हो जाएगा और आपका इनबॉक्स फालतू मेल से भरने से बच जाएगा।
नोट- ध्यान रहें कि यह सेटिंग आपके पुराने मेल पर लागू नहीं होती बल्कि आने वाले ईमेल पर लागू होती है। एक बार जब आप फिल्टर बना लेते हैं, जो आपका जीमेल अपना आप उस ईमेल को डिलीट कर देगा। आप इन फिल्टर को कभी भी हटा सकते हैं। इसके लिए सेटिग्स में जाएं और फिल्टर एंड ब्लॉक एड्रेस पर जाएं। यहां आप फिल्टर एडिट या डिलीट कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


