Instagram पर जो भी किया सर्च, डिलीट करना आसान; बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Instagram पर जो भी किया सर्च, डिलीट करना आसान; बस फॉलो करें ये स्टेप्स

संक्षेप:

इंस्टाग्राम सर्च हिस्ट्री डिलीट करना ना सिर्फ आसान है बल्कि आपकी डिजिटल प्राइवेसी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी भी है। कुछ सेकंड में आप अपनी पुरानी सर्च हिस्ट्री क्लीन करके ऐप को बिल्कुल नया एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

Nov 11, 2025 10:32 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

आज के समय में इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है। हम यहां रोज नए अकाउंट्स, रील्स और हैशटैग सर्च करते हैं लेकिन जो चीजें हम सर्च करते हैं, वे इंस्टाग्राम की सर्च हिस्ट्री में सेव हो जाती हैं। इससे हमारी प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है और कभी-कभी हमें पुराने या अनचाहे सजेशन्स दिखने लगते हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो इंस्टाग्राम की सर्च हिस्ट्री को डिलीट करना बेहद आसान है।

सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें और नीचे दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन लाइन वाले मेन्यू पर क्लिक करें। अब आपको एक नया मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें से 'Your activity' विकल्प चुनें।

read moreये भी पढ़ें:
iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपको कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट

यहां आने के बाद ‘Recent searches’ पर टैप करें। इस सेक्शन में आपको आपकी सभी पिछली सर्च दिखेंगी। अगर आप केवल कुछ सर्च हटाना चाहते हैं, तो उनके आगे दिए गए ‘X’ बटन पर टैप करें। हालांकि, अगर आप पूरी सर्च हिस्ट्री एक साथ मिटाना चाहते हैं तो ‘Clear all’ पर क्लिक करें।

वैकल्पिक तरीका भी कर सकते हैं यूज

एक दूसरा तरीका भी है। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम ऐप के नीचे दिए गए सर्च आइकन (लूप का निशान) पर टैप करना होगा। सर्च बार पर क्लिक करते ही आपकी हाल की सर्च लिस्ट सामने आ जाएगी। यहां आप चाहें तो एक-एक सर्च को हटा सकते हैं या ‘See all - Clear all’ पर टैप करके पूरी लिस्ट एक साथ मिटा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

बता दें, सर्च हिस्ट्री डिलीट करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपकी प्राइवेसी सेफ रहती है। कोई और यूजर अगर आपके फोन में इंस्टाग्राम खोलता है तो उसे आपकी सर्च हिस्ट्री नहीं दिखाई देगी। इसके अलावा, ऐसा करने से ऐप में आने वाले सजेशन्स भी आपकी नई पसंद के हिसाब से बदल जाते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।