काम की बात: परिवार में हो गई है डेथ, तो तुरंत डीएक्टिवेट करें उनका Aadhaar, घर बैठे हो जाएगा काम
How to deactivate family member Aadhaar after their death: अगर आपके घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है, तो उसके Aadhaar Card को ऐसे ही न छोड़े। डेथ सर्टिफिकेट आते ही मृत व्यक्ति का आधार डीएक्टिवेट करें, जिससे कोई भी उसका गलत इस्तेमाल न कर पाए। यहां देखें सबसे सिंपल तरीका

आधार कार्ड भारतीयों के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। स्कूल में बच्चे का एडिशन कराना हो, घर या गाड़ी खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा या पासपोर्ट बनवाना हो, लगभग हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड सबसे पहले मांगा जाता है। लेकिन जब परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो ज्यादातर लोग उनके आधार कार्ड को डीएक्टिवेट कराना भूल जाते हैं और लावारिस की तरह छोड़ देते हैं। यह लापरवाही किसी बड़ी समस्या को निमंत्रण दे सकती है। अगर मृत व्यक्ति का आधार किसी गलत इरादे वाले व्यक्ति के हाथों में पड़ जाए, तो वो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और आर्थिक नुकसान तक पहुंचा सकता है।
UIDAI ने एक्स पर किया अलर्ट
अगर आपके घर में भी किसी सदस्य की मृत्यु हुई है और आपने अभी तक उनके आधार कार्ड को डीएक्टिवेट नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा दीजिए। लोगों को जागरूक करने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने इसी जानकारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपने एक्स पोर्ट में UIDAI ने बताया कि मृत्यु के पश्चात मृत व्यक्ति का आधार कार्ड डीएक्टिवेट कराना क्यों जरूरी है और इसका तरीका क्या है।
UIDAI ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि 'परिवार के किसी की मृत्यु हो जाने के बाद उनकी मृत्यु की सूचना देने और उनके आधार को डिएक्टिवेट करवाने से, उनके आधार के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है। इसकी रिपोर्ट और माय आधार पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।
घर बैठे हो जाएगा काम
पोस्ट में UIDAI ने एक इमेज भी अटैच की है, जिसमें बताया गया है कि मृत्यु की सूचना देना और परिवार के किसी मृत सदस्य के आधार को डीएक्टिवेट करने से उसके गलत इस्तेमाल को रोका जा सकता है। यह पूरा प्रोसेस डिजिटल है और आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं। इसके लिए आधार केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं है न ही किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत है। बस आपको अपलोड करने के लिए मृत व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट चाहिए। सॉफ्ट कॉपी से काम हो जाएगा।
चलिए स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं पूरा प्रोसेस:
आप अपने आधार कार्ड नंबर से लॉगइन करके अपने फैमिली मेंबर का आधार डीएक्टिवेट कर सकते हैं। बस प्रोसेस शुरू करने से पहले आपके पास मृत व्यक्ति का डेथ सर्टिफफिकेट होना चाहिए। आप फोन से प्रोसेस करें या लैपटॉप से, बस पहले से ही सिस्टम में डेथ सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी रखें, ताकि अपलोड करने में आसानी हो ...
1. इसके लिए आप माय आधार पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।
2. अपना आधार नंबर डालकर लॉग इन करें।
3. यहां आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको Report Death of a Family Member पर क्लिक करना है।
4. अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी।
5. आपको वो राज्य भी डालना होगा, जहां से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है, साथ में मृतक का आधार नंबर, डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर, मृतक का नाम, डेथ सर्टिफिकेट अपलोड करने समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
6. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आप मृत व्यक्ति का आधार डीएक्टिवेट कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


