काम की बात: फोन के स्पीकर की आवाज हो गई है धीमी? सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ठीक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फोन के स्पीकर में धूल और छोटे कण जमा होने से आवाज धीमी या दबदबी हो सकती है। जानें कॉटन स्वेब और एयर ब्लोअर से स्पीकर साफ करने का आसान और सुरक्षित तरीका।

Speaker
कॉल से लेकर गाने तक सबकी आवाज आ रही कम? फोन के Speaker को ऐसे करें साफ

स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल करने के काम नहीं आता। वीडियो देखने, रील्स चलाने, गाने सुनने, गेम खेलने के लिए भी फोन का स्पीकर लगातार इस्तेमाल होता है। लेकिन दिनभर जेब, बैग, टेबल और बाहर के माहौल में रहने की वजह से फोन के स्पीकर Grille में धीरे-धीरे धूल, लिंट और छोटे-छोटे कण जमा हो सकते हैं। समय के साथ यही गंदगी आवाज को दबा सकती है। फोन की आवाज पहले से कम सुनाई देने लगे, आवाज फटने लगे या साउंड साफ न आए तो हर बार इसका मतलब स्पीकर खराब होना नहीं होता। कई बार वजह सिर्फ स्पीकर में जमा गंदगी होती है। ऐसे में तुरंत सर्विस सेंटर जाने या फोन खुलवाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीके अपनाकर स्पीकर के आसपास जमी ढीली धूल को घर पर ही साफ किया जा सकता है।

1. सबसे आसान तरीका: Cotton Swab से Speaker साफ करें

स्पीकर साफ करने के लिए सबसे पहले फोन के उस हिस्से को पहचानें जहां स्पीकर के छोटे-छोटे छेद बने हैं। आमतौर पर ये फोन के निचले किनारे या दूसरे किनारे पर हो सकते हैं। अब एक सूखा और मुलायम Cotton Swab लें। इसे स्पीकर ग्रिल के ऊपर बहुत हल्के हाथ से घुमाएं। छोटे-छोटे गोल घुमाव में सफाई करने से ऊपर जमी धूल और गंदगी निकल सकती है। ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है। अगर स्पीकर के छेद थोड़े बड़े हैं, तो Cotton Swab का सिरा उन्हें हल्के से छू सकता है, लेकिन उसे अंदर तक धकेलने की कोशिश बिल्कुल न करें। जोर लगाने से स्पीकर के अंदर के हिस्से को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

2. ज्यादा गंदगी हो तो Soft Brush काम आएगा

Cotton Swab से धूल ढीली करने के बाद मुलायम ब्रिसल वाले छोटे Brush से Speaker Mesh पर हल्के हाथ से सफाई कर सकते हैं। ब्रश को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के-हल्के मूवमेंट में इस्तेमाल करना बेहतर है। सफाई के बाद जो धूल बाहर निकले, उसे Soft Cloth से धीरे से हटा दें। ध्यान रखें कि Hard Brush या बहुत सख्त चीज का इस्तेमाल न करें। स्पीकर की जाली छोटी और नाजुक होती है।

3. Air Blower से निकालें धूल

अगर आपके पास Bulb Air Blower या Dust Blower है, तो यह भी एक आसान तरीका है। इसका फायदा यह है कि स्पीकर के छोटे-छोटे छेदों में कोई चीज डालने की जरूरत नहीं पड़ती। Blower को स्पीकर से थोड़ी दूरी पर रखें। इससे ढीली धूल और लिंट बाहर निकल जाती है। इसके बाद Soft Brush से स्पीकर की जाली को हल्के हाथ से साफ कर लें और बाहर निकले कणों को कपड़े से हटा दें।

क्या Speaker साफ करने में Alcohol इस्तेमाल कर सकते हैं?

अगर गंदगी ज्यादा चिपकी हुई है, तो कुछ परिस्थितियों में Cotton Swab के सिरे को बहुत हल्का सा rubbing alcohol लगाया जा सकता है। लेकिन Swab गीला या भीगा हुआ नहीं होना चाहिए। ज्यादा Liquid Speaker के अंदर पहुंच सकता है और नुकसान कर सकता है। इसलिए सामान्य धूल के लिए पहले सूखे Cotton Swab, Soft Brush या Air Blower का तरीका अपनाना बेहतर है। बिना जरूरत Liquid का इस्तेमाल न करें।

फोन के Speaker में पानी चला जाए तो क्या करें?

कई बार बारिश, पानी गिरने या फोन के गीला होने से स्पीकर की आवाज अचानक दब जाती है। ऐसी स्थिति में स्पीकर के छेदों में Cotton Swab, Pin या कोई दूसरी चीज डालकर पानी निकालने की कोशिश न करें। इसके बजाय फोन के बाहरी हिस्से की नमी को Soft Cloth से धीरे-धीरे सुखाएं।

फोन का Speaker साफ करते समय ये गलती बिल्कुल न करें

फोन के स्पीकर की सफाई में सबसे बड़ी गलती होती है जोर लगाना। Cotton Swab, Brush या किसी दूसरी चीज को छोटे छेदों के अंदर जोर से दबाने से स्पीकर के नाजुक हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा स्पीकर पर पानी या कोई Cleaning Liquid सीधे न डालें। फोन को खोलकर अंदर से सफाई करने की कोशिश भी बिना तकनीकी जानकारी के न करें। सबसे सुरक्षित तरीका है कि ऊपर की गंदगी को हल्के हाथ से हटाया जाए और किसी भी चीज को स्पीकर के अंदर गहराई तक न डाला जाए।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़फोन के स्पीकर की आवाज हो गई है धीमी? सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐस