
मिला सालों पुराना Gmail Address बदलने का मौका, फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
गूगल ने Gmail यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे अब वे अपने पुराने ईमेल एड्रेस को बदल सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल फेज मैनर में रोलआउट की जा रही है।
सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने Gmail से जुड़ा ऐसा फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जिसकी मांग कई साल से की जा रही थी। अब Gmail यूजर्स अपने पुराने और अनचाहे ईमेल एड्रेस को बदल सकते हैं। अभी तक Gmail पर यह सुविधा नहीं मिल रही थी, लेकिन गूगल के लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक अब यह मुमकिन हो गया है।
गूगल ने यह जानकारी अपने हिंदी में पब्लिश आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी के मुताबिक, Gmail का यह नया फीचर फिलहाल फेज मैनर में रोलआउट किया जा रहा है। यानी सभी यूजर्स तक यह सुविधा पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे यूजर्स जो सालों पहले बनाए गए अपने ईमेल एड्रेस की वजह से आज भी असहज महसूस करते हैं, उनके लिए यह फीचर किसी राहत से कम नहीं है।
Gmail Email Address बदलने का तरीका
- अगर आपके अकाउंट में यह फीचर एक्टिव हो चुका है, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना ईमेल एड्रेस बदल सकते हैं।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में Chrome ब्राउजर ओपन करें।
- इसके बाद Google Account ओपन करें और Settings में जाएं।
- अब यहां आपको Personal Details का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- Personal Details सेक्शन में Email Settings पर जाएं।
यहां आपको Email Address Edit करने का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप अपनी पुरानी मेल आईडी को बदलकर नया ईमेल एड्रेस सेट कर सकते हैं।
Email Address बदलने के बाद क्या होगा?
कई यूजर्स को यह डर रहता है कि अगर वे अपना पुराना Gmail एड्रेस बदल देंगे, तो जिन वेबसाइट्स, ऐप्स या सर्विसेज में पुरानी ID दी हुई है, वहां से आने वाले ईमेल बंद हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। गूगल के मुताबिक, नया ईमेल एड्रेस बनाने के बाद भी आपका पुराना ईमेल एड्रेस एक्टिव रहेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके पुराने ईमेल एड्रेस पर मेल करता है, तब भी वह आपको मिलेगा और नए ईमेल एड्रेस पर भेजा गया मेल भी आपके इनबॉक्स में आएगा। यानी आप दोनों ईमेल आईडी से मेल रिसीव कर पाएंगे।
बता दें, फिलहाल गूगल इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। ऐसे में सभी यूजर्स को यह ऑप्शन एक साथ नहीं मिलेगा। कंपनी ने अभी इसकी कोई तय तारीख भी घोषित नहीं की है। अगर आपको अपने Gmail अकाउंट की सेटिंग्स में अभी Email Address Edit करने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




