CAA लागू: भारत की नागरिकता के लिए ऐसे करें अप्लाई, घर बैठे हो जाएगा काम

Mar 13, 2024 07:32 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत सरकार की ओर से बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून, 2019 (CAA) लागू कर दिया गया है। इस कानून के साथ जो एलिजिबल लोग भारतीय नागरिकता लेना चाहते हैं, उन्हें CAA के ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।

CAA लागू: भारत की नागरिकता के लिए ऐसे करें अप्लाई, घर बैठे हो जाएगा काम

केंद्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून, 2019 (CAA) लागू करने के बाद बीते दिनों एक ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्च की गई है, जहां आसानी से नागरिकता के लिए अप्लाई करने का विकल्प दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय की ओर से लॉन्च की गई वेबसाइट पर जाकर एलिजिबल लोग CAA के तहत भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह काम घर बैठे आसानी से किया जा सकता है।

भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई करना बेहद आसान बनाया गया है और इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए कानून के तहत पड़ोसी देशों जैसे- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को देश की नागरिकता दी जाएगी। इन समुदायों में हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी, जैन और ईसाई शामिल हैं।

यह है भारत की नागरिकता लेने का तरीका

नागरिक संशोधन कानून (CAA) में साफ किया गया है कि ऊपर बताए गए समुदायों से जिन भी लोगों ने 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत में शरण ली थी और जो अपना देश छोड़ने के बाद भारत में बसाए गए थे, उन्हें इस नागरिकता का फायदा मिलेगा। CAA वेब पोर्टल के साथ ऐसे लोगों के लिए भारतीय नागरिक बनना आसान हो गया है। उन्हें नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

इन आसान स्टेप्स में हो जाएगा आपका काम

- सबसे पहले इंटरनेट ब्राउजर ओपेन करके आधिकारिक इंडियन सिटिजनशिप ऑनलाइन पोर्टल https://indiancitizenshiponline.nic.in/ पर जाना होगा।

- अब आपको स्क्रॉल डाउन करना होगा और ‘Click to Submit Application for Indian Citizenship Under CAA, 2019’ डायलॉग बॉक्स पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद ईमेल ID या मोबाइल नंबर और कैप्चा की मदद से लॉगिन करते हुए फिर अपना नाम और कॉन्टैक्ट इम्फॉर्मेशन एंटर करनी होगी।

- इसके बाद ईमेल ID और मोबाइल नंबर दोनों पर आने वाला वन टाइम पासवर्ड (OTP) एंटर करते हुए यह इन्फॉर्मेशन वेरिफाइ करनी होगी।

- स्क्रीन पर दिख रहा फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के फोटो अटैच करते हुए कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

- आखिर में 50 रुपये की ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फीस का भुगतान करना होगा और फॉर्म का प्रिंट आउट लेने का विकल्प मिलेगा।

ऑनलाइन ऐप्लिकेशन के बाद जानकारी वेरिफाइ करने के लिए अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। अप्लाई करने वाले लोगों को फॉर्म का प्रिंट आउट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के सामने पेश करना पड़ सकता है। इसके अलावा देश से बाहर रह रहे लोग काउंसलर जनरल ऑफ इंडिया के सामने अपने दस्तावेज पेश कर सकते हैं।

सारे डॉक्यूमेंट सबमिट होने के बाद 60 दिनों के अंदर राज्य और केंद्र सरकार प्रक्रिया पूरी करेगी। इस संबंध में ऐप्लिकेशन से जुड़ी जानकारी ईमेल और फोन नंबर के जरिए मिलती रहेगी और नागरिकता मिलने की जानकारी भी वहीं दी जाएगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।