Aadhaar कार्ड में एकदम FREE में अपडेट कर सकते है ये डीटेल, घर बैठे हो जाएगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UIDAI ने Aadhaar App में नया फीचर ऐड किया है, जिससे यूजर्स अब घर बैठे  FREE में अपने आधार कार्ड में Email ID जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है।

How to Add or Update Your Email ID in Aadhaar for Free

अगर आपके आधार कार्ड में Email ID ऐड नहीं है या पुरानी Email ID बदलना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने Aadhaar App में नया फीचर ऐड कर दिया है, जिससे यूजर्स घर बैठे अपने स्मार्टफोन से Email ID जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह सुविधा लिमिटेड टाइम के लिए पूरी तरह फ्री दी जा रही है।

UIDAI ने Aadhaar App को अपडेट करते हुए Email ID अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। इस फीचर के साथ यूजर्स अपने आधार कार्ड में नई Email ID ऐड कर सकते हैं या पहले से रजिस्टर्ड Email ID बदल सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक एकदम फ्री उपलब्ध रहेगी और इसका फायदा केवल Aadhaar App के साथ ही लिया जा सकेगा।

सरकार ने बताया है कि इस सुविधा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फीचर लॉन्च होने के पहले 48 घंटे के भीतर ही 2.5 लाख से ज्याद यूजर्स ने अपने आधार में Email ID लिंक या अपडेट कर ली। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में लोग इस नई डिजिटल सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Aadhaar App से Email ID कैसे अपडेट करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया Aadhaar App इंस्टॉल करें और उसमें लॉग-इन करें।
  • इसके बाद Face Authentication के जरिए अपनी पहचान वेरिफाइ करें।
  • अब Profile सेक्शन में जाकर Update Aadhaar विकल्प चुनें।
  • यहां Services में Email ID Update पर टैप करें, नई Email ID दर्ज करें और Submit बटन दबा दें।
  • इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI के पास भेज दी जाएगी, और कुछ वक्त बाद Email ID अपडेट हो जाएगी।

Email ID आधार से लिंक होने के क्या फायदे हैं?

आधार से Email ID जुड़ने पर UIDAI की ओर से मिलने वाले कई अपडेट और जरूरी सूचनाएं सीधे आपके ईमेल पर मिल सकती हैं। इसके अलावा भविष्य में आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना भी कहीं ज्यादा आसान हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब यह काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है और इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

आपको बता दें, यह फ्री सुविधा केवल 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध है। इसके बाद UIDAI की ओर से शुल्क या नियमों में बदलाव किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।