आपके नाम पर चल रहे हैं कितने फोन नंबर? ये रही पता लगाने की ट्रिक, ब्लॉक करना भी आसान

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं? अच्छी बात यह है कि इसका पता लगाना बेहद आसान है। आप फर्जी नंबर रिपोर्ट और ब्लॉक भी चंद मिनट में घर बैठे कर सकते हैं। 

आपके नाम पर चल रहे हैं कितने फोन नंबर? ये रही पता लगाने की ट्रिक, ब्लॉक करना भी आसान

आइडेंटिटी थेफ्ट यानी पहचान चोरी जैसे मामले हाल-फिलहाल तेजी से बढ़े हैं और लाखों इंटरनेट यूजर्स की गवर्मेंट ID इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इनकी जरूरत बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर नया SIM कार्ड लेने तक के लिए पड़ती है। एक ही ID पर कई मोबाइल नंबर या SIM कार्ड जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में संभव है कि आपकी ID पर कोई ऐसा सिम ऐक्टिव हो, जिसकी आपको खबर तक नहीं।

अगर आपके नाम से जारी SIM कार्ड की मदद से कोई साइबर अपराध या अवैध गतिविधि होती है तो आप फंस सकते हैं। यही वजह है कि सरकार ने यूजर्स को यह चेक करने का विकल्प दिया है कि उनके आधार कार्ड से कितने फोन नंबर लिंक हैं और यहीं से फर्जी नंबर ब्लॉक भी किए जा सकते हैं। आइए आपको ऐसा करने का तरीका बताते हैं।

आपको फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल पर यूजर्स को आसान विकल्प दिया जा रहा है, जिससे वे चेक कर सकें कि उनके नाम पर कितने नंबर चल रहे हैं और उन्हें रिपोर्ट कर सकें।

- सबसे पहले आपको https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ वेबसाइट पर जाना होगा।

- यहां आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा भरने के बाद उसे वैलिडेट करना होगा और नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

- यह OTP (वन टाइम पासवर्ड) एंटर करने के बाद आप लॉगिन कर पाएंगे।

- स्क्रीन पर आपको उन सभी नंबर की लिस्ट दिखेगी, जो आपके नाम पर चल रहे हैं।

यहीं मिलेगा रिपोर्ट करने का विकल्प

आपको लॉगिन करने के बाद नंबर्स की लिस्ट के सामने तीन विकल्प दिखाए जाएंगे। इनमें 'Not My Number', 'Not Required' और 'Required' शामिल हैं। अगर दिखाए जा रहे नंबर्स में से कोई आपका नहीं है, तो उसे सेलेक्ट करने के बाद 'Not My Number' विकल्प का चुनाव करें और नीचे दिए गए Report बटन पर क्लिक कर दें।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।