Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Honor X80 will come with 10000mAh battery confirms china quality certification
ऑनर का बड़ा धमाका, नए फोन में 10000mAh की बैटरी, बहुत जल्द हो सकता है लॉन्च

ऑनर का बड़ा धमाका, नए फोन में 10000mAh की बैटरी, बहुत जल्द हो सकता है लॉन्च

संक्षेप:

ऑनर X80 को चाइना क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन ने सर्टिफाइ कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन की बैटरी 10000mAh की है। यह फोन ऑनर 70 की 8300mAh की बैटरी से मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा। फोन जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है।

Dec 06, 2025 07:50 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा धमाका होने वाला है। यह धमाका 10000mAh की बैटरी वाला ऑनर का नया फोन करने वाला है। इस अपकमिंग फोन का नाम - Honor X80 है। लॉन्च से पहले इस फोन को चीन के चाइना क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन ने सर्टिफाइ कर दिया है। लिस्टिंग डेटाबेस के अनुसार इस फोन का सर्टिफिकेशन नंबर 2025010915830460 है। लिस्टिंग पेपरवर्क की मानें, तो यह फोन 10000mAh की बैटरी से लैस होगा। यह ऑनर 70 फोन की 8300mAh की बैटरी से मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा। ऑनर 80 की ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

10000mAh की बैटरी के साथ यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बैकअप देने वाला डिवाइस बनने की राह पर है। यह फोन उन यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है, जो बार-बार फोन को चार्ज किए बिना गेमिंग, स्ट्रीमिंग और हर वक्त कनेक्टेड रहना चाहते हैं। सर्टिफिकेशन में यह भी कन्फर्म किया गया है कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹15 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा वाला Samsung फोन, AI फीचर्स भी

फोन के बाकी स्पेक्स के बारे में इस लिस्टिंग में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल आइए जान लेते हैं ऑनर 70 के फीचर्स के बारे में, जिससे अपकमिंग ऑनर 80 के बारे में हमें एक आइडिया मिल सके कि यह फोन किन अपग्रेड्स के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

ऑनर X70 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.79 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 512दीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 दे रही है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

ये भी पढ़ें:पहली सेल में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! दिखा OnePlus के इस नए फोन का जलवा

फोन में दी गई बैटरी 8300mAh की है। यह बैटरी 80 वॉट की वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग (टॉप वेरिएंट में) को सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP69K + IP69 + IP68 + IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।