Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़honor watch x5 featuring ai fat reduction plan heart rate sensor and one touch health check up launched
वजन कम करने में मदद करेगी यह नई स्मार्टवॉच, हार्ट रेट सेंसर और वन-टच हेल्थ चेक फीचर भी

वजन कम करने में मदद करेगी यह नई स्मार्टवॉच, हार्ट रेट सेंसर और वन-टच हेल्थ चेक फीचर भी

संक्षेप:

ऑनर ने मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस वॉच का नाम Honor Watch X5 है। वॉच में कंपनी एआई फैट रिडक्शन प्लान, हार्ट रेट सेंसर और वन-टच हेल्थ चेकअप जैसे धांसू हेल्थ फीचर दे रही है। वॉच की बैटरी भी दमदार है।

Nov 25, 2025 08:43 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

ऑनर ने मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी की इस नई स्मार्टवॉच का नाम Honor Watch X5 है। वॉच में 82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ ऑल्वेज ऑन फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी वेट मैनेजमेंट एआई फैट रिडक्शन प्लान, हार्ट रेट सेंसर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे जरूरी एआई फीचर भी दे रही है। ब्लूटूथ कॉलिंग वाली इस वॉच की एंट्री अभी चीन में हुई है। इस वॉच की कीमत 449 युआन (करीब 5600 रुपये) है। तो आइए डीटेल में जानते हैं ऑनर की इस नई वॉच के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस वॉच में 390 x 450 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.97 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। 2.5D कर्व्ड ग्लास वाली इस वॉच का डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह वॉच रेज-टू-वेक और ऑल्वेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर से लैस है। इस रिस्ट वॉच 140 - 200mm के रिस्ट साइज के लिए फिट है। इसके डाइमेंशन 45.68 × 40.2 × 9.99mm है। वॉच का वजन बिना स्ट्रैप के 29 ग्राम है। वॉच का फ्रंट केस मटेरियल ऐल्युमिनियम अलॉय और रियर PC+ABS का है।

वॉच के साथ ऑफर किया जा रहा लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप सॉफ्ट और कंफर्टेबल है। साथ ही टूल-फ्री स्वैपिंग के लिए इसमें क्विक रिलीज मेकैनिज्म दिया गया है। वॉच में कंपनी सिंगल-साइडेड मल्टीफंक्शन बटन दे रही है। यह लॉन्ग प्रेस, शॉर्ट प्रेस और क्राउन रोटेशन सपोर्ट करता है। वॉच की बैटरी भी पावरफुल है। दावा किया जा रहा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी टिपिकल यूज में 14 दिन तक चल जाती है।

ये भी पढ़ें:प्रीपेड यूजर्स की मौज, मोबाइल रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 50GB तक एक्सट्रा डेटा

ब्लूटूथ कॉलिंग वाली इस वॉच में आपको 120 स्पोर्ट्स मोड के साथ 5ATM + IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी। कंपनी इसमें ऑल-डे फिजियोलॉजिकल ट्रैकिंग, स्लीप ऐनालिसिस, वन-टच हेल्थ चेकअप और वुमेंस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर दे रही है। साथ ही वॉच में वेट मैनेजमेंट के लिए एआई फैट रिडक्शन प्लान, हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग गाइडेंस भी ऑफर किया जा रहा है। मैग्नेटिक चार्जिंग पोर्ट वाली यह वॉच ऐंड्रॉयड 9 और इससे ऊपर के वर्जन और iOS 13.0 और इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करती है। वॉच दो कलर ऑप्शन- मूनलाइट और फैंटम ब्लैक में आता है।

सम्बंधित सुझाव

(Photo: hdblog)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।