23 दिनों की बैटरी और हार्ट की बीमारी का देगी अलर्ट! आ गई सबसे 'स्मार्ट' स्मार्टवॉच

Jan 16, 2026 09:17 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Honor Watch GS 5 को हार्ट हेल्थ पर खास फोकस के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 23 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह स्मार्टवॉच एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है।

23 दिनों की बैटरी और हार्ट की बीमारी का देगी अलर्ट! आ गई सबसे 'स्मार्ट' स्मार्टवॉच

टेक कंपनी Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch GS 5 को चीन में ऑफीशियली लॉन्च कर दिया है। यह वॉच खास तौर से हेल्थ ट्रैकिंग और दिल से जुड़ी सेहत पर फोकस करती है। कंपनी ने बताया है कि इसके प्री-ऑर्डर चीन में 19 जनवरी से शुरू होंगे। Honor का कहना है कि Watch GS 5 को रोज के इस्तेमाल और लंबे समय तक पहनने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

बिल्ड की बात करें तो Honor Watch GS 5 में पहले के GS मॉडल्स जैसा राउंड डायल दिया गया है, लेकिन इस बार बॉडी को ज्यादा स्लिम और हल्का बनाया गया है। इस स्मार्टवॉच की मोटाई सिर्फ 9.9mm है और वजन 26 ग्राम बताया जा रहा है। इसकी वजह से यह पूरे दिन और रात के समय भी पहनने में कंफर्टेबल होगी।

बैटरी के मामले में भी Honor Watch GS 5 काफी दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच Bluetooth मोड में 23 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इतनी लंबी बैटरी लाइफ खासकर उन यूजर्स के लिए जो बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं, इसे अपनी कैटेगरी की अन्य स्मार्टवॉच से अलग बनाती है।

सम्बंधित सुझाव

हेल्थ फीचर्स पर सबसे ज्यादा जोर

Honor ने इस वॉच में सबसे ज्यादा जोर हार्ट हेल्थ फीचर्स पर दिया है। Watch GS 5 में Sudden Cardiac Arrest Screening फीचर दिया गया है, जिसे कंपनी इंडस्ट्री-फर्स्ट बता रही है। यह फीचर हार्ट रिदम और उससे जुड़े संकेतों का एनालिसिस करके संभावित जोखिमों को पहचानने में मदद करता है। इसमें Cardiovascular Risk Assessment फीचर भी मिलता है, जो दिल की ओवरऑल हेल्थ पर नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट देता है।

Watch GS 5 में सामान्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें कंटीन्यूअस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसिस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अभी सेंसर हार्डवेयर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें पिछले GS मॉडल्स के मल्टी-चैनल सेंसर सिस्टम को और बेहतर बनाया गया होगा।

वॉच में मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स

डेली यूज को आसान बनाने के लिए इस स्मार्टवॉच में फ्लाइट, हाई-स्पीड ट्रेन और टैक्सी से जुड़े स्मार्ट रिमाइंडर्स मिलते हैं, जो खासतौर पर ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। फिलहाल डिस्प्ले की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि इसमें पहले की तरह 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसकी कीमत का खुलासा भी फिलहाल नहीं किया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।