Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़honor robot phone with built in robotic arms real life photos tipped
इस फोन में है रोबोट जैसा हाथ, घूम-घूमकर लेगा फोटो-वीडियो, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे-वाह!

इस फोन में है रोबोट जैसा हाथ, घूम-घूमकर लेगा फोटो-वीडियो, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे-वाह!

संक्षेप:

Honor Robot Phone: ऑनर एक यूनिक फोन बना रहा है। खास बात यह है कि इसमें रोबोट जैसा हाथ लगा है। इस रोबोटिक आर्म में कैमरा लगा होगा, जो यूजर को ट्रैक करेगा और वो जिस दिशा में जाएगा उस दिशा में घूमकर यूजर को फॉलो करेगा।

Nov 20, 2025 04:58 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन ब्रांड्स सबसे अलग दिखने के लिए यूनिक फोन्स बाजार में ला रहे हैं। कोई ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला फोन ला रहा है, तो कोई पॉप-कैमरे वाला फोन। लेकिन ऑनर ने एक ऐसा फोन बनाया है, जो सबसे यूनिक है। ऑनर के इस फोन की खास बात यह है कि इसमें रोबोटिक आर्म (रोबोट जैसा हाथ) लगा है, जिसमें कैमरा फिट है। यह गिम्बल जैसा दिखता है और यूजर को ट्रैक करता है और उन्हें घूम-घूमकर फॉलो करता है। इस देखकर आप गिम्बल की याद आ सकती है।इसे ऑनर का रोबोट फोन कहा जा रहा है, जिसे पिछले महीने कंपनी ने पहली बार टीज किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी इस फोन पर जोर शोर से काम कर रही है, क्योंकि अब इस रियल लाइफ तस्वीरें सामने आ गई हैं।

यह फोन चीन में ऑनर यूजर कर्निवल में दूसरी बार दिखा, जहां कंपनी ने अपने कुछ प्रोटोटाइप एक ग्लास केस में रखे थे। उन्हें ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर में दिखाया गया था, और वेरिएंट के हिसाब से या तो ग्लास बैक या फॉक्स-लेदर फिनिश के साथ दिखाया गया था।

honor robot phone

रोबोट जैसा आर्म में लगा है कैमरा

इस रोबोट फोन की खास बात यह है कि इसका मेन कैमरा एक रोबोटिक आर्म (रोबोट जैसा हाथ) पर लगा है जिसमें एक बिल्ट-इन गिम्बल है - यह फोन का सबसे दिलचस्प हिस्सा है। जब यह कैमरा आर्म नीचे मुड़ जाता है, और फोन की बॉडी में फिट हो जाता है, तो एक नॉर्मल रियर कैमरे की तरह लगता है। लेकिन, जैसे ही इसे एक्टिवेट करने के लिए बटन दबाते हैं, यह पूरा मॉड्यूल पॉप अप हो जाता है, और फोन के बाहर निकल आता है। यह गिम्बल की तरह ऑब्जेक्ट को फॉलो करता है।

ये भी पढ़ें:50 इंच के सबसे सस्ते QLED TV, कीमत ₹22000 से कम, इन 5 मॉडल पर 73 फीसदी तक छूट
honor robot phone

आप इस कैमरे का इस्तेमाल करके सेल्फी ले सकते हैं - और आपको फोन को घुमाने की भी जरूरत नहीं है। गिम्बल की वजह से यह ज्यादा स्टेबल वीडियो शूट करता है, या फोन को किसी सब्जेक्ट को खुद ट्रैक और फ्रेम करने देता है। जब फोन टेबल पर रखा हो या शर्ट की जेब में रखा हो, तब भी यह आपको फॉलो कर सकता है, और AI एंगल को कंट्रोल करता है।

honor robot phone

इसका एक खास फीचर है स्टार-ट्रैकिंग मोड, जो लंबे समय तक एक्सपोजर वाले शॉट्स के लिए है। रोबोटिक आर्म लेंस को रात के आसमान के साथ अलाइन रखने के लिए खुद को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है - जो इस समय कोई दूसरा फोन नहीं कर सकता।

फोन के अंदर आपके चेहरे को फॉलो करने या गिम्बल की नकल करने के लिए एक मैकेनिकल आर्म पहले तो जगह की बर्बादी जैसा लगा। लेकिन स्टार-ट्रैकिंग मोड जैसी चीजें असल में पूरी चीज को और भी ज्यादा काम का बना देती हैं।

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह फोन असल में बाजार में बिकने के लिए आएगा। अभी के लिए, यह सबसे यूनिक और दिलचस्प स्मार्टफोन एक्सपेरिमेंट में से एक है।

Video में देखें फोन का लुक

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।