Honor Robot Phone: आ रहा है रोबोट कैमरा वाला अनोखा फोन, कंपनी दिखा चुकी है टीजर

Honor Robot Phone: आ रहा है रोबोट कैमरा वाला अनोखा फोन, कंपनी दिखा चुकी है टीजर

संक्षेप:

Honor Robot Phone की मास प्रोडक्शन 2026 की पहली छमाही में शुरू होने की लीक रिपोर्ट सामने आई है। रोबोटिक आर्म वाले AI गिंबल कैमरा के कारण यह 2026 के सबसे इनोवेटिव स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।

Dec 09, 2025 10:43 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

टेक ब्रैंड Honor ने इस साल अपने Robot Phone को एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया था, लेकिन अब यह आइडिया सिर्फ एक शोकेस नहीं रह गया है। चीन से आई एक नई लीक के अनुसार, यह डिवाइस अपनी कमर्शियल जर्नी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Robot Phone की मास प्रोडक्शन 2026 की पहली छमाही में शुरू हो जाएगी, जिससे यह साफ है कि कंपनी इसे मार्केट में उतारने के लिए लगभग तैयार है।

एक टिपस्टर ने Weibo पर दावा किया है कि यह फोन जल्द ही प्रोडक्शन लाइन पर आ जाएगा। जहां इसे लॉन्च किया जाएगा, इस पर अभी भी सवाल बने हुए हैं लेकिन लीक से इतना जरूर तय होता है कि Honor इसे केवल कॉन्सेप्ट नहीं रहने देगा। यह फोन अपने पब्लिक शोकेस के बाद कमर्शियल दुनिया में पेश होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाले Nothing फोन पर सबसे बड़ी छूट, कीमत ₹22000 से कम

कब लॉन्च होगा सबसे यूनीक फोन?

Honor ने पहले ही घोषणा कर दी है कि Robot Phone को MWC 2026 में मार्च के दौरान बार्सिलोना में ग्लोबली पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी इवेंट के बाद इसका कमर्शियल लॉन्च भी हो सकता है। इसके अलावा, यह डिवाइस हाल ही में Honor User Carnival China में भी नजर आया था, जहां इसे काफी अटेंशन मिला। सबसे पहली बार इसे Honor Magic 8 सीरीज के दौरान टीज किया गया था।

कैमरा की जगह रोबोटिक यूनिट

फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका रोबोटिक मैकेनिकल आर्म पर लगा गिंबल-माउंटेड कैमरा। यह सिर्फ एक कैमरा नहीं, बल्कि एक रोबोटिक यूनिट की तरह काम करता है। यह कैमरा रिकॉर्डिंग के दौरान खुद-ब-खुद घूमकर सब्जेक्ट को ट्रैक करता है। एडवांस्ड स्टेबिलाइजेशन और AI-ड्रिवन मोशन ट्रैकिंग इस कैमरे को और भी स्मार्ट बनाते हैं। Honor की ओर से शेयर किए गए टीजर वीडियो में यह कैमरा लोगों के साथ रियल टाइम में इंटरैक्ट करता हुआ भी दिखा था।

read moreये भी पढ़ें:
केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

ऐसा होगा ऑनर फोन का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Honor Robot Phone में फ्लैट फ्रेम, राउंडेड कॉर्नर्स और होल-पंच फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी रियर साइड पर ग्लास सेक्शन है, जिसके अंदर यह रोबोटिक आर्म कैमरा मॉड्यूल में बड़ी सफाई से फोल्ड होकर छिप जाता है। इसे ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर्स में दिखाया गया था, जिनमें लेदर और ग्लास दोनों तरह के बैक फिनिश शामिल हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।