अगले महीने आ रहा है 'रोबोट' वाला फोन! 200MP कैमरा, AI रोबोटिक आर्म और गजब फीचर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Honor का नया Robot Phone अगस्त 2026 में लॉन्च हो सकता है। लीक के मुताबिक इसमें 200MP कैमरा, AI-पावर्ड रोबोटिक कैमरा आर्म और 4DoF गिम्बल सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

Honor Robot Phone

स्मार्टफोन बाजार में अब तक आपने फोल्डेबल, ट्राई-फोल्ड और रोलेबल फोन देखे होंगे, लेकिन Honor अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जो अपने रोबोटिक कैमरा सिस्टम की वजह से सबसे अलग नजर आ सकता है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का Honor Robot Phone अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। इसमें रोबोटिक आर्म वाला कैमरा दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।

Honor के नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका रोबोटिक कैमरा मॉड्यूल बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के पीछे लगा कैमरा सिस्टम जरूरत पड़ने पर बॉडी से बाहर निकल सकेगा और इस्तेमाल खत्म होने के बाद वापस अपनी जगह पर आ जाएगा। यह डिजाइन ना सिर्फ फोन को अलग लुक देगा, बल्कि कैमरा को ज्यादा फ्लेक्सिबल तरीके से मूव करने में भी मदद करेगा। कंपनी इस फोन को पहले ही शोकेस कर चुकी है।

मिलेगा 200MP कैमरा सेटअप

लीक के मुताबिक, Honor Robot Phone में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह कैमरा दुनिया के सबसे छोटे 4DoF (Four Degrees of Freedom) गिम्बल सिस्टम पर बेस्ड होगा। इससे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलाइजेशन मिलने की उम्मीद है और चलते-फिरते भी स्मूद वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

AI करेगा सब्जेक्ट को ट्रैक

फोन का कैमरा केवल फोटोज क्लिक करने तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें AI Subject Tracking फीचर भी मिलने की बात कही गई है, जो कैमरे को अपने आप व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को ट्रैक करने में मदद करेगा। ऐसे में व्लॉगिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।

Embodied AI तकनीक होगी खास

Honor ने इस डिवाइस की झलक पहले MWC 2026 में दिखाई थी। उस दौरान कंपनी ने बताया था कि फोन में Embodied AI टेक का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब है कि AI सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कैमरा फिजिकली मूव भी कर सकेगा। डेमो के दौरान कैमरा यूजर की ओर देखकर सिर हिलाने जैसी ऐक्टिविटीज करता नजर आया था।

बाकी स्पेसिफिकेशंस का इंतजार

फिलहाल फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, RAM, स्टोरेज और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि Honor लॉन्च इवेंट के दौरान इन सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करेगी।अगर लीक सही साबित होते हैं, तो Honor Robot Phone मोबाइल फोटोग्राफी और AI फीचर्स के मामले में एक नया एक्सपेरिमेंट साबित हो सकता है। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और वीडियोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह स्मार्टफोन एक मजेदार ऑप्शन बन सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।