Honor Robot Phone लॉन्च! रोबोटिक कैमरा और 200MP सेंसर के साथ आया सबसे अनोखा फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Honor Robot Phone को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें 200MP कैमरा, रोबोटिक गिम्बल सिस्टम और AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7,060mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Honor Robot Phone
Honor Robot Phone को फिलहाल चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया गया है।

स्मार्टफोन ब्रैंड HONOR ने आखिरकार अपने चर्चित Robot Phone को चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन में एक रोबोटिक गिम्बल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से खुद घूम सकता है और सब्जेक्ट को फ्रेम में रखने के लिए ट्रैक कर सकता है। कंपनी ने इस फोन को 2026 में MWC में भी शोकेस किया था और अब इसे कमर्शियली लॉन्च किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

HONOR Robot Phone में ऊपर की तरफ एक मोटराइज्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह कैमरा तीन-अक्ष वाले मैकेनिकल गिम्बल स्टेबलाइजेशन के साथ आता है और AI बेस्ड सब्जेक्ट ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। यानी वीडियो रिकॉर्ड करते समय कैमरा सब्जेक्ट की एक्टिविटी के हिसाब से अपना डायरेक्शन बदल सकता है।

फायदा खास तौर पर उन यूजर्स को मिल सकता है जो बिना ट्राइपॉड के वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं। कैमरा खुद सब्जेक्ट को फ्रेम में रखने की कोशिश करता है, जिससे व्लॉगिंग, रील्स और अन्य कंटेंट बनाने में फोन एक तरह के कॉम्पैक्ट कैमरा सिस्टम की तरह काम कर सकता है। HONOR ने कैमरा सिस्टम के लिए फिल्म इंडस्ट्री की कंपनी ARRI के साथ भी साझेदारी की है। कंपनी इसे स्मार्टफोन कैमरा और AI के बीच एक नए तरह के एक्सपेरिमेंट के तौर पर पेश कर रही है।

मिलते हैं 200MP के दो कैमरे

फोटोग्राफी के लिए HONOR Robot Phone में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा है, जिसमें 1/1.28-इंच CMOS सेंसर, f/1.6 अपर्चर और गिम्बल स्टेबलाइजेशन मिलता है।

इसके अलावा फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 122 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB RAM

परफॉर्मेंस के लिए HONOR Robot Phone में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है। फोन में अधिकतम 16GB LPDDR5X RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MagicOS 10 पर चलता है। फोन में 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,216×2,640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक HDR ब्राइटनेस 6800 निट्स तक पहुंचती है।

मिलती है 7060mAh की बड़ी बैटरी

HONOR ने फोन में 7060mAh की बैटरी दी है। यह 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है।कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C, GPS, NavIC, Galileo और GLONASS जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें IR रिमोट कंट्रोल, स्टीरियो स्पीकर, चार माइक्रोफोन और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Honor Robot Phone की कीमत

HONOR Robot Phone की चीन में शुरुआती कीमत 9,999 युआन रखी गई है। इस कीमत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 12,999 युआन है। भारतीय मुद्रा में ये कीमतें करीब 1.41 लाख रुपये और 1.83 लाख रुपये के बराबर हैं। फोन को Moon Shadow Grey और Star Trail Silver कलर में पेश किया गया है।

फिलहाल इसकी लॉन्चिंग चीन में हुई है और भारत में इसकी कीमत या लॉन्च की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Honor Robot Phone लॉन्च! रोबोटिक कैमरा और 200MP सेंसर के साथ आया अनोखा फोन