
गजब! आ रहे हैं 10000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन, ये कंपनी लाएगी दो मॉडल
संक्षेप: ऑनर ब्रैंड अगले साल धाकड़ बैटरी वाले कई स्मार्टफोन लाने जा रहा है। नए लीक्स में संकेत मिले हैं कि कंपनी दो फोन्स 10000mAh से ज्यादा बैटरी के साथ लाने वाली है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
जल्द ऐसे डिवाइसेज मार्केट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिन्हें बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन मेकर Honor एक नहीं बल्कि दो 10000mAh बैटरी फोन्स पर काम कर रहा है। इनमें से पहले डिवाइस में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलेगा और यह Honor Power 2 नाम से आ सकता है। इसके अलावा अब टिप्सटर Digital Chat Station की ओर से बताया गया है कि एक और 10000mAh बैटरी पर काम चल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
टिप्सटर ने बताया है कि ऑनर का एक और 10000mAh क्षमता वाला फोन जल्द लॉन्च होगा और इसमें बड़े 6.8 इंच 1.5K OLED डिस्पले मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7-Series चिप दिया जाएगा। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो यह राउंड एजेस के साथ आएगा और इसमें फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
नए डिवाइस को मिला सर्टिफिकेशन
बीते दिनों एक चाइनीज टेक ब्लॉगर ने खुलासा किया है कि Honor X80 को एक खास बैटरी डिजाइन मिला है और इसे पड़ोसी देश में 3C सर्टिफिकेशन मिला है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 9755mAh है और सामने आया है कि इसकी टिपिकल वैल्यू 10000mAh से भी ज्यादा होगी।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
नए Honor X80 को कंपनी Honor X70 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट का हिस्सा बनाया जा सकता है। याद दिला दें, Honor X70 में 8300mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इस फोन को 80W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। नए Honor X80 को चाइनीज मार्केट में अगले साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
साफ है कि ऑनर का प्लान बैटरी सेगमेंट में धाक जमाने का है और कंपनी की कोशिश ज्यादा से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी इसके नए डिवाइसेज में देने की है। जल्द बाकी ब्रैंड्स भी इस बदलाव और ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Space Gray






