Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Honor MagicPad 3 Pro leads Global Android Tablet Performance Ranking in December 2025 leaving oneplus and samsung behind
वनप्लस और सैमसंग छूटे पीछे, इस कंपनी का पैड परफॉर्मेंस में नंबर 1, कमाल के हैं फीचर

वनप्लस और सैमसंग छूटे पीछे, इस कंपनी का पैड परफॉर्मेंस में नंबर 1, कमाल के हैं फीचर

संक्षेप:

Honor MagicPad 3 Pro दिसंबर 2025 में ग्लोबल ऐंड्रॉयड टैबलेट परफॉर्मंस रैंकिंग में टॉप पर रहा। स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस इस पैड (16जीबी +512जीबी) को AnTuTu Benchmark V11 की रैंकिंग में इसे 4,051,634 पॉइंट मिले हैं।

Jan 04, 2026 12:13 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑनर का पैड- Honor MagicPad 3 Pro दिसंबर 2025 में ग्लोबल ऐंड्रॉयड टैबलेट परफॉर्मंस रैंकिंग में टॉप पर रहा। स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस इस पैड (16जीबी +512जीबी) को AnTuTu Benchmark V11 की रैंकिंग में इसे 4,051,634 पॉइंट मिले हैं। ऑनर पहला ब्रैंड है, जो टैबलेट मार्केट में न्यू-जेनरेशन फ्लैगशिप चिपसेट इंट्रोड्यूस किया है। यही कारण है कि कंपनी का यह पैड परफॉर्मेंस में दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बन गया। लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस वनप्लस पैड 2 प्रो रहा। टेस्ट में इसका स्कोर 3,399,451 रहा।

तीसरे नंबर पर सैमसंग
तीसरे स्थान पर कंपनी ने इस बेंचमार्क में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाले Legion Pad Y700 Gen4 को जगह मिली, जिसका स्कोर 3,168,903 रहा। टॉप 10 की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रेड मैजिक पैड 3 प्रो, पांचवे पर रेडमी K पैड, छठवें पर सैमसंग गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा 5G, सातवें पर गैलेक्सी टैब S11 अल्ट्रा, आठवें पर गैलेक्सी टैब S11, नौवें पर रेड मैजिक पैड प्रो और दसवें पर न्यूबिया पैड प्रो को जगह मिली। AnTuTu ने कहा कि टैबलेट को मिले इस स्कोर में थर्मल कंडीशन, सिस्टम वर्जन और वर्कलोड बिहेवियर का काफी रोल रहा है।

Photo: Gizmochina

ऑनर मैजिक पैड 3 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस पैड में 3200 x 2136 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 13.3 इंच का 3.2K डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पैड 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर पैड में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए पैड के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।

ये भी पढ़ें:मोटोरोला के नए फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे, 90W चार्जिंग, लॉन्च जल्द

सेल्फी के लिए पैड में आपको 9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पैड में दी गई बैटरी 12450mAh की है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो पैड ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए पैड में 8 स्पीकर के साथ 3D Spatial ऑडियो दिया गया है।

(Photo: Gizmochina/Fonearena)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।