
108MP और 200MP कैमरा वाले दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, बैटरी 7500mAh तक की
ऑनर ने मार्केट में अपने दो नए फोन - Honor Magic8 Lite और Honor Magic8 Pro को लॉन्च किया है। नए फोन्स में कंपनी 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा ऑफर कर रही है। इनमें दी गई बैटरी 7500mAh तक की है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनर ने मार्केट में अपने दो नए फोन को लॉन्च किया है। कंपनी के इन नए फोन का नाम Honor Magic8 Lite और Honor Magic8 Pro है। नए फोन्स में कंपनी 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा ऑफर कर रही है। इनमें दी गई बैटरी 7500mAh तक की है। कंपनी ने इन फोन को यूके में लॉन्च किया है। ऑनर मैजिक8 लाइट की कीमत £399.99 (करीब 48 हजार रुपये) है। वहीं, ऑनर मैजिक8 प्रो £1,099.99 (करीब 1,32,800 रुपये) के प्राइसटैग के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनर मैजिक 8 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह LTPO OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस शामिल है।

फोन का सेल्फी कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन 6270mAh की बैटरी से लैस है, जो 100 वॉट की वायर्ड और 80 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन MagicOS 10 पर काम करता है और इसमें कई शानदार एआई फीचर भी दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें

Asus Zenbook 14 UM3402YA KP741WS Laptop (AMD Octa Core Ryzen 7/16 GB/512 GB SSD/Windows 11)
Jade Black
14 Inches Display Size
AMD Octa Core Ryzen 7 - 7730U Processor

₹77990
खरीदिये

23% OFF

Lenovo LOQ (83DV007GIN) Laptop (Core I5 13th Gen/16 GB/512 GB SSD/Windows 11/6 GB)
Luna Grey
15.6 Inches Display Size
Intel Core i5-13450HX Processor

₹86990
₹112990खरीदिये
ऑनर मैजिक 8 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.79 इंच का 1.5K डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है।

ऑनर के इस फोन का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह फोन 7500mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमे भी Magic OS 9 के साथ कई शानदार एआई फीचर दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।













