दो डिस्प्ले वाला नया फोन, मिल सकती है 7150mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

Feb 23, 2026 11:00 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑनर अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम Honor Magic V6 है। इस फोन को अगले हफ्ते होने वाले MWC 2026 में शोकेस किया जाएगा। कंपनी इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।

दो डिस्प्ले वाला नया फोन, मिल सकती है 7150mAh की बैटरी, कैमरा 200MP का

ऑनर अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन का नाम Honor Magic V6 है। इस फोन को अगले हफ्ते होने वाले MWC 2026 में शोकेस किया जाएगा। ऑफिशियल डेब्यू से पहले इस फोन के रेड वेरिएंट के फोटो सामने आए हैं। इसमें यह फोन विंटर ओलिम्पिक चैंपियन Xu Mengtao के हाथ में दिख रहा है। फोन के फोटो सामने आने के साथ ही टिपस्टर बाल्ड पांडा ने इस फोल्डेबल फोन की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग कैपेसिटी को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

सामने आए कुछ अर्ली फोटो के अनुसार ऑनर मैजिक V6 कंपनी के फोल्डेबल डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करेगा। वहीं, रियर में दिया गया ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल भी जाना-पहचाना है। हालांकि, इसमें दिए गया कैमरा अरेंजमेंट पहले से ज्यादा सिम्मेट्रिकल है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को अल्ट्रा-थिन और लाइटवेट रखने वाली है।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है ऑनर का नया फोन

टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन को वाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। फोन के रेड एडिशन को आप लीक फोटो में देख सकते हैं। टिपस्टर ने कहा कि फोन के टॉप वेरिएंट में कंपनी 7150mAh की दमदार बैटरी देने वाली है। फोन में ऑफर की जाने वाली यह बैटरी 120W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। फोन में ऑफर किए जाने वाले कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरे हो सकते हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और एक 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।

Photo: Gizmochina

ऑनर का यह फोल्डेबल फोन फुल वॉटरप्रूफिंग और Beidou सैटेलाइट कम्यूनिकेशन के साथ आएगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर देने वावी है। फोन के डाइमेंशन के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। माना जा रहा है कि यह पिछवे जेनरेशन थिन और स्लिम हो सकता है।

Photo: Gizmochina

Honor X6d 5G हुआ लॉन्च

ऑनर ने हाल में X6d 5G को लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन 6.75 इंच का TFT LCD पैनल और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 450 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को 6जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। ऑनर का यह फोन 5260mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

(Photo: Gizmochina)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।