धूम मचाने आ रहा धांसू फ्लिप फोन, इसमें मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा, इस दिन होगा लॉन्च

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑनर 21 अगस्त को चीन में Honor Magic V Flip 2 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फोन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब तक किसी भी फ्लिप फोन में देखी गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Honor Magic V Flip 2: फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बैटरी बड़ी चाहिए, तो ऑनर का नया फोन आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, ऑनर 21 अगस्त को चीन में Honor Magic V Flip 2 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने इसकी बैटरी कैपेसिटी का खुलासा कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस फोन की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब तक किसी भी फ्लिप फोन में देखी गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। आज, ऑनर ने एक ऑफिशियल पोस्ट जारी करके फोन की बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी दी है।

धूम मचाने आ रहा धांसू फ्लिप फोन, इसमें मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा, इस दिन होगा लॉन्च

सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लिप फोन

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल, चीन में इस साल जून में लॉन्च हुआ Xiaomi Mix Flip 2 अपनी 5165mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, फ्लिप फोन में सबसे बड़ी बैटरी का रिकॉर्ड रखता है। हालाxकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है।

honor magic v flip 2

एक नए पोस्ट से पता चलता है कि Honor Magic V Flip 2 में 5500mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जिससे यह फ्लिप फोन में अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी और चार्जिंग कॉम्बिनेशन बन जाएगा।

एक अन्य पोस्टर से पता चलता है कि मैजिक वी फ्लिप 2 में अल्ट्रा-ड्यूरेबल यूटीजी ग्लास लगा है, जिसकी क्रिज 3,50,000 बार मोड़ने के बाद भी 50μm से कम हैं। ब्रांड का दावा है कि यह पांच साल के इस्तेमाल के बाद भी बिल्कुल नया जैसा स्मूद बना रहता है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Honor Magic V Flip 2 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार)

हाल ही में आई एक लीक रिपोर्ट से पता चला है कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.82-इंच की LTPO OLED फोल्डेबल स्क्रीन होगी। बाहर की तरफ, इसमें 4-इंच की LTPO OLED 120 हर्ट्ज डिस्प्ले होगी। सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा होगा, जबकि बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 चिप से लैस होगा, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इसकी मोटाई 6.9 एमएम और वजन 204 ग्राम होगा। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और ब्लू (स्पेशल एडिशन) जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।