
19 जनवरी को आ रहा यह जबर्दस्त फोन, मिल सकता है 200MP का कैमरा, बैटरी 7200mAh की
ऑनर अपना नया फोन वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Honor Magic 8 RSR है। यह फोन 19 जनवरी को लॉन्च होगा। फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7200mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है।
ऑनर अपना नया फोन वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Honor Magic 8 RSR है। यह फोन 19 जनवरी को ऑनर मैजिक 8 प्रो के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन का एक टीजर पोस्टर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन दो कलर ऑप्शन- पर्पल और ब्लैक में आएगा। फोन के बैक पैनल पर स्क्वर्कल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसी बीच एक चाइनीज टेक ब्लॉगर ने इसके स्पेक्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं लीक में इस फोन के बारे में क्या जानकारियां दी गई हैं।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन
लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.71 इंच का LTPO OLED 1.5K डिस्प्ले देने वाली है। डिस्प्ले क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को 24जीबी रैम और 1टीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 देने वाली है। टिपस्टर ने कहा कि फोन में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप देने वाली है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। यह पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट और 3.7x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देने वाली है। लीक में कहा गया है कि फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 7200mAh की होगी।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
यह बैटरी 120 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें आपको 80 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। ऑनर का यह डिवाइस IP68/69/69K डस्ट और वॉटर रेडिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा। फोन में कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी ऑफर करने वाली है।
(Photo: phonearena)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Blue Hour






