Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़honor magic 8 pro air with 6.1mm thickness 5500mah battery to launch on 19 jan
देखते ही हो जाओगे फैन, चार खूबसूरत कलर्स में आ रहा ऑनर का स्लिम और लाइटवेट फोन

देखते ही हो जाओगे फैन, चार खूबसूरत कलर्स में आ रहा ऑनर का स्लिम और लाइटवेट फोन

संक्षेप:

Honor ने घोषणा की कि Honor Magic 8 Pro Air स्मार्टफोन 19 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। एक टिप्स्टर ने अपकमिंग फोन कई रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इसका डिजाइन, कलर और डाइमेंशन सामने आए हैं। इसे मैजिक 8 प्रो का थिन और लाइटवेट वेरिएंट भी बताया जा रहा है।

Jan 08, 2026 05:36 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Honor Magic 8 Pro Air Leak: ऑनर तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। ऑनर ने Honor Magic 8 Pro को अक्टूबर 2025 में चीन में 7,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने कंफर्म किया है कि एक दूसरा स्मार्टफोन मैजिक 8 लाइनअप में शामिल होने वाला है। Honor Magic 8 Pro Air नाम का यह अपकमिंग स्मार्टफोन जनवरी के चौथे हफ्ते में चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, टेक फर्म ने अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक टिप्स्टर ने Honor Magic 8 Pro Air के कई रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इसका डिजाइन, कलर और डाइमेंशन सामने आए हैं। इसे मैजिक 8 प्रो का थिन और लाइटवेट वेरिएंट भी बताया जा रहा है।

19 जनवरी को आएगा Honor Magic 8 Pro Air फोन

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने घोषणा की कि Honor Magic 8 Pro Air स्मार्टफोन 19 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह घोषणा "प्रो इन द एयर" टैगलाइन के साथ की गई, जिससे पता चलता है कि इसमें प्रो मॉडल की परफॉर्मेंस एक थिन और लाइटवेट फॉर्म फैक्टर में होगी। कंपनी आने वाले दिनों में इस अपकमिंग फोन के बारे में और डिटेल्स बता सकती है।

honor magic 8 pro air

इसके अलावा, टिप्स्टर आइस यूनिवर्स (@UniverseIce) ने एक्स पर कई पोस्ट में Honor Magic 8 Pro Air की असली तस्वीरें और रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इसके कलर और डिजाइन का पता चलता है। फोन ऑरेंज, पर्पल, ब्लैक और व्हाइट कलर में आने वाला है। इसमें एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है, जो एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर है। बैक पैनल पर एक डुअल LED फ्लैश यूनिट भी दिख रही है, जो डेको के नीचे लगी है। इसके अलावा, ऑनर की ब्रांडिंग रियर पैनल के नीचे है।

honor magic 8 pro air
ये भी पढ़ें:₹5799 में स्टील जैसा मजबूत स्मार्टफोन, iPhone जैसा डायनामिक बार; बिक्री शुरू
ये भी पढ़ें:₹15,999 की स्पेशल कीमत पर आया POCO M8 5G, पहले 12 घंटे मिलेगा इतना सस्ता, डिटेल

अपकमिंग Honor Magic 8 Pro Air में फ्लैट मेटल फ्रेम भी हो सकता है। नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, जबकि वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन फोन के राइट साइड हो सकते हैं। लेफ्ट साइड खाली रहने की उम्मीद है। टिप्स्टर का यह भी दावा है कि फोन में 5500mAh की बैटरी होगी। कहा जा रहा है कि इसका वजन लगभग 155 ग्राम होगा, जबकि इसकी मोटाई केवल 6.1 एमएम होगी।

पुराने मॉडल की कीमत और खासियत

यह Honor Magic 8 Pro के अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च होने के महीनों बाद आया है। ऑनर मैजिक 8 प्रो को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 4,499 युआन (लगभग 55,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 4,799 युआन (लगभग 59,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह फोन वेलवेट ब्लैक, स्नो व्हाइट, सनराइज गोल्ड और एज्योर ग्लेज जैसे कलर्स में आया था।

ऑनर मैजिक 8 प्रो में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है, जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें 7200mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।