
108MP कैमरा और 7500mAh की बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, गिरने पर जल्दी टूटेगा भी नहीं
ऑनर 108MP कैमरा और 7500mAh की बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन लाया है। यह फोन SGS 5-Star रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी डैमेज फ्री रह सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz का है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनर ने अपना नया फोन अनाउंस किया है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Honor Magic 8 Lite है। यह फोन 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। इसमें कंपनी 7500mAh की बैटरी भी दे रही है। फोन में कई जबर्दस्त एआई फीचर भी दिए गए हैं। IP66, IP68 और IP69K वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला यह फोन तीन कलर ऑप्शन- फॉरेस्ट ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और रेडिश ब्राउन कलर में आता है। फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है। ऑनर का यह फोन सेल के लिए जनवरी 2026 में उपलब्ध होगा। फिलहाल आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनर मैजिक 8 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.79 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल HDR के साथ 6000 निट्स तक पहुंच जाता है। फोन के बेजल हर तरह 1.3mm स्लिम हैं। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS और EIS फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए ऑनर के इस नए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में कई शानदार एआई फीचर भी दिए गए हैं, जिसमें एआई इरेजर और एआई कटआउट भी शामिल हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7500mAh की बैटरी दी गई है। यह सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Honor MagicOS 9 पर काम करता है। फोन को SGS 5-Star Comprehensive Reliability Certification भी मिला है और यह 2.5 मीटर तक की ऊुंचाई से गिरने पर होने वाले नुकसान को आसानी से झेल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
(Photo: Android Central)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black






