DSLR जैसी फोटो लेगा ये 200MP कैमरे वाला फोन, इसमें 7000mAh की जबर्दस्त बैटरी भी, इतनी है कीमत

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Honor 600 और 600 Pro, दोनों मॉडल्स में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक जाती है। इन दोनों मॉडल में 7000mAh की बैटरी दी गई है। देखें कीमत और खासियत

DSLR जैसी फोटो लेगा ये 200MP कैमरे वाला फोन, इसमें 7000mAh की जबर्दस्त बैटरी भी, इतनी है कीमत

फोटोग्राफी के शौकीन हैं और दमदार बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो ऑनर का नए फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। दरअसल, Honor ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Honor 600 Series को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इन्हें मलेशियाई बाजार में उतारा है। इन फोन्स में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये फोन 200 मेगापिक्सेल तक कैमरा और 7000 एमएएच तक बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी इन फोन्स पर आकर्षक प्री-ऑर्डर ऑफर्स की भी पेशकश कर रही है। कितनी है कीमत और इनमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं…

honor 600

चलिए एक नजर डालते हैं Honor 600 और 600 Pro की खासियत पर

Honor 600 और 600 Pro, दोनों मॉडल्स में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और इसकी पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक जाती है। इन दोनों मॉडल में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है; वहीं, प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों फोन्स एक मजबूती बॉडी के साथ आते हैं। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए ये IP68+IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

honor 600

200 मेगापिक्सेल का शक्तिशाली कैमरा भी

ऑनर 600 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 200-मेगापिक्सेल मेन कैमरा है, जिसमें 1/1.4-इंच का बड़ा सेंसर लगा है। इसके प्रो वेरिएंट में 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 120x तक जूम और बेहतर इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा देता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल 30x तक जूम को सपोर्ट करता है। इन दोनों ही डिवाइस को कम रोशनी में भी बेहतर कलर बैलेंस और एक्सपोजर कंट्रोल के साथ शानदार फोटो खींचने के लिए डिजाइन किया गया है।

नई ऑनर 600 सीरीज MagicOS 10 पर बेस्ड Android 16 के साथ प्री-लोडेड आती है। इस सीरीज में AI Image टू Video 2.0 भी पेश किया गया है, जिससे यूजर्स स्टेबल तस्वीरों को कस्टमाइजेबल प्रॉम्प्ट और टेम्प्लेट की मदद से छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो, Honor 600 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर चलता है, जो जीपीयू और जीपीयू दोनों की परफॉर्मेंस में जबर्दस्त सुधार देता है। ऑनर 600 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट लगा है, जो रोजमर्रा के कामों और गेमिंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देता है।

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

ऑनर 600 प्रो की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए RM3,099 (~$785) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM3,299 (~$835) है। स्टैंडर्ड ऑनर 600ऑका बेस 12GB+512GB वेरिएंट RM2,599 (~$660) कीमत में उपलब्ध है। यह सीरीज ऑरेंज, गोल्डन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है।

प्री-ऑर्डर 29 अप्रैल तक ओपन हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है, जैसे कि इंस्टैंट डिस्काउंट, बंडल एक्सेसरीज और बढ़ा हुआ वारंटी कवरेज। इन दोनों फोन की सेल 30 अप्रैल से ऑनर स्टोर्स और पार्टनर रिटेलर्स के जरिए शुरू होगी।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।