
इस स्मार्टफोन सीरीज ने मचाया तहलका, ग्लोबल शिपमेंट 60 लाख पार, 195% बढ़ी सेल
ऑनर 400 सीरीज का ग्लोबल शिपमेंट 6 मीलियन (60 लाख) के आंकड़े को पार कर गया है। कंपनी के अनुसार चीन में ऑनर 300 सीरीज के मुकाबले 400 सीरीज की सेल 195% और ऑनर 200 सीरीज से 138% ज्यादा है।
ऑनर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज- Honor 500 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने ऑनर 400 सीरीज की सेल्स के बारे में बड़ी जानकारी देकर सबको चौंका दिया है। ऑनर के सेल्स और सर्विस के प्रेसिडेंट वैंग बैन ने घोषणा की कि ऑनर 400 सीरीज का ग्लोबल शिपमेंट 6 मीलियन (60 लाख) के आंकड़े को पार कर गया है। बैन ने यह जानकारी एक वीबो पोस्ट में दी है। ऑनर 400 सीरीज को इसी साल 22 मई को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इसके बाद 28 मई को इसकी चीन में एंट्री हुई थी।
कंपनी के अनुसार चीन में ऑनर 300 सीरीज के मुकाबले 400 सीरीज की सेल 195% और ऑनर 200 सीरीज से 138% ज्यादा है। 30 जून तक ऑनर 400 सीरीज ने दुनियाभर में 1 मिलियन (10 लाख) ऐक्टिवेशन के आंकड़े को छू लिया था। बीते तीन साल में कंपनी की यह पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसने सबसे तेजी से इस बेंचमार्क को पार किया हो। सितंबर की शुरुआत में यह नंबर 3 मिलियन और अब 6 मिलियन को पार कर गया।
ऑनर 400 सीरीज के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इन फोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह FHD+ OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 5000 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं। ऑनर 400 में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 और ऑनर 400 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन्स को पावर देने के लिए इनमें 7200mAh की बैटरी दी गई है। ऑनर 400 80 वॉट और ऑनर 400 प्रो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। ये फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।
(Photo: gadgetmatch)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




