जमकर चला HMD Vibe2 5G का जादू, पहली सेल में एक घंटे में हुआ Out of Stock, आज फिर ₹12,499 से खरीदने का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

HMD Vibe2 5G ने पहली सेल में जबरदस्त डिमांड हासिल करते हुए सिर्फ एक घंटे में Out of Stock का टैग हासिल कर लिया। अगर आप इसे खरीदने से चूक गए थे, तो आज फिर 12,499 रुपये में इसे खरीदने का मौका मिल रहा है।

जमकर चला HMD Vibe2 5G का जादू, पहली सेल में एक घंटे में हुआ Out of Stock, आज फिर ₹12,499 से खरीदने का मौका

HMD Vibe2 5G Sale: HMD के नए बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फोन की पहली सेल शुरू होते ही खरीददारों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि कंपनी का पूरा स्टॉक महज एक घंटे के भीतर ही खत्म हो गया। कम कीमत में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की वजह से यह स्मार्टफोन लॉन्च के साथ ही चर्चा में आ गया है। अगर आप पहली सेल में इसे खरीदने से चूक गए थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। HMD Vibe2 5G आज एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर्स के साथ आप फोन को बेहद कम कीमत में खरीद पाएंगे। आइए डिटेल में आपको बताते हैं फोन की कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स:

HMD Vibe 2 5G की कीमत और सेल ऑफर्स

HMD Vibe 2 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

सेल के दौरान कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है। Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

HMD Vibe 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

HMD Vibe 2 5G में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 15 पर काम करता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।