
HMD का नया फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर, मिल सकता है 50MP का कैमरा
लीक के अनुसार एचएमडी का यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन वाला होगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का हो सकता है। फोन 4जीबी रैम से लैस हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
HMD आजकल अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग का नाम HMD Vibe 2 है। इस अपकमिंग फोन के बारे में HMD_MEME'S ने X पोस्ट में दी। लीक के अनुसार एचएमडी का यह फोन 6.75 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन वाला होगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का हो सकता है। फोन 4जीबी रैम से लैस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T7200 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह एक 4G चिपसेट होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मिल सकता है 50MP का कैमरा
कंपनी इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 128जीबी और 256जीबी में लॉन्च कर सकती है। फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दे सकती है। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 2 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
मिल सकती है 5000mAh की बैटरी
वाइब 2 में ऑफर की जाने वाली बैटरी 5000mAh की हो सकती है। यह बैटरी 10 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह बैटरी फुल चार्ज पर पूरे दिन चल जाएगी। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है, जो बजट सेगमेंट के दूसरे डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे सकता है।
बताते चलें कि एचएमडी ने पिछले साल जून में वाइब स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 680 4G प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर कर रही है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 8999 रुपये है और यह सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। एचएमडी वाइब 2 की कीमत की बात करें, तो उम्मीद है कि यह भी बजट सेगमेंट में आ सकता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Paper White






