21 मई भारत में लॉन्च होगा 50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले वाला HMD का नया स्टाइलिश 5G फोन, 10 हजार से कम में होगी कीमत

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

एचएमडी वाइब 2 5जी की लॉन्च डेट आज कन्फर्म कर दी है। Flipkart पर होगा सेल के लिए उपलब्ध। फोन में 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और बजट 5G फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है।

21 मई भारत में लॉन्च होगा 50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले वाला HMD का नया स्टाइलिश 5G फोन, 10 हजार से कम में होगी कीमत

एचएमडी का नया 5 बजट स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है जिसमें फोन का डिज़ाइन और कॉस्मिक लैवेंडर कलर में दिखाया गया है जो बहुत स्टाइलिश दिख रहा है। HMD Vibe 2 5G को पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G का अपग्रेडेड मॉडल माना जा रहा है। कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर ला रही है जो कम बजट में क्लीन Android एक्सपीरियंस, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन चाहते हैं।

फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जिससे यह भी कन्फर्म हो गया है कि यह Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा। इसके साथ ही पॉपुलर टिपस्टर्स का यह भी मानना है कि HMD इस फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।

HMD Vibe 2 5G डिजाइन और कलर ऑप्शन

टीजर के मुताबिक HMD Vibe 2 5G में फ्लैट एज डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के फ्रंट में सेंटर पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है, जबकि बेजेल्स काफी पतले नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि यह फोन बजट सेगमेंट में भी काफी मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता दिखाई दे रहा है। फोन के बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश और स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

HMD Vibe 2 5G के संभावित फीचर्स

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Unisoc T7200 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट करेगा। इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। कंपनी इस स्मार्टफोन में क्लीन Android एक्सपीरियंस दे सकती है, यानी यूजर्स को बिना ज्यादा ब्लोटवेयर वाला स्मूद इंटरफेस मिल सकता है। HMD के इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।