1 घंटे में हुआ Sold Out, अब इस दिन मिलेगा यह सस्ता 5G फोन, कंपनी ने बताई डेट
HMD Vibe2 5G पहली सेल में 1 घंटे के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अगर आप इसे खरीदने से चूक गए हैं, तो टेंशन मत लीजिए। कंपनी ने अगली सेल की तारीख बता दी है। सेल में फोन 12,499 रुपये में मिलेगा। देखें सेल डेट और फीचर्स…

HMD Vibe2 5G Goes Sold Out: HMD का नया HMD Vibe2 5G स्मार्टफोन भारत में धड़ाधड़ बिक रहा है। पहली सेल में मात्र 1 घंटे के अंदर इस फोन के सारे यूनिट्स Sold Out हो गए थे। दूसरी सेल में भी लोगों का रिस्पॉन्स देखकर कंपनी हैरान रह गई। इस फोन की दूसरी सेल में भी ग्राहक इसे खरीदने के लिए टूट पड़े और एक घंटे के अंदर इसके सारे यूनिट फिर से Sold Out हो गए थे। अगर आप इसे खरीदने के चूक गए हैं, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि कंपनी ने अब इसके नेक्स्ट सेल डेट की घोषणा कर दी है। अब देखना यह है कि क्या यह तीसरी सेल में भी Sold Out हो जाएगा। हालांकि, कंपनी यूनिट्स की संख्या नहीं बताती। खैर, अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें सेल की अगली तारीख क्या है…
इतनी है कीमत
कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर टीजर शेयर करके फोन की नेक्स्ट सेल डेट की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि फोन 16 जून 11AM से शुरू होगी। सेल में फोन ऑफर्स के बाद 12,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसे कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
चलिए अब एक नजर डालते हैं HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स पर:
नए HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है (चार्जर बॉक्स में साथ मिलता है)। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 168×77.7×8.6 एमएम है और इसका वजन 210 ग्राम है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, Wi-Fi 5 और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
यह फोन डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच का एचडी प्लस (720×1600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 265 पीपीआई और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज तक है। इस फोन में स्टैंडर्ड तौर पर 4GB रैम के साथ-साथ 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो, लेटेस्ट HMD Vibe 2 5G में AI-बेस्ड रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


