लॉन्च से पहले सामने आई 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा वाले HMD Vibe 2 5G की कीमत, ₹8999 में आ रहा 5G फोन
6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Unisoc T8200 प्रोसेसर वाले HMD Vibe 2 5G की भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक हो गयी है। जानें फोन की डिटेल्स:

HMD अपना नया बजट 5G फोन अगले हफ्ते लॉन्च करने वाला है, जो HMD Vibe 2 5G होगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। यह कम बजट का 5G फोन है, जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले से लैस है। फोन के टीजर पोस्टर से पता चलता है कि यह फोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 8,999 रुपए बताई जा रही है, जो इसे बजट सेगमेंट में काफी मजबूत बना सकती है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि किस वैरिएंट की कितनी कीमत हो सकती है:
10,000 रुपए से कम में मिलने वाला है HMD Vibe 2 5G फोन
टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक HMD Vibe 2 5G की शुरुआती कीमत 8,999 रुपए हो सकती है। यह कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की बताई जा रही है। वहीं 4GB + 128GB मॉडल की कीमत करीब 9,999 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए तक जा सकती है। फोन को Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। अगर HMD इसी कीमत पर फोन लॉन्च करता है तो यह Redmi, Lava, Tecno और AI+ जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
HMD Vibe 2 5G के फीचर्स (लीक)
फ्लिपकार्ट पर मौजूद फोन की माइक्रोसाइट के मुताबिक फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में पंच-होल डिजाइन दिया है, जिससे स्क्रीन का लुक ज्यादा मॉडर्न लग रहा है। परफॉर्मेंस की बात करें तो HMD Vibe 2 5G में Unisoc T8200 5G प्रोसेसर मिलने की खबर है। फोन में 4GB और 6GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB वेरिएंट आने की उम्मीद है। माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा।
खास बात यह है कि फोन लगभग क्लीन Android Experience के साथ आ सकता है, यानी यूजर्स को कम Ads और Smooth इंटरफेस देखने को मिलेगा। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो AI सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ सेकेंडरी सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी प्रीमियम दिख रहा है और कई रिपोर्ट्स में इसे iPhone जैसे कैमरा स्टाइल से जोड़कर देखा जा रहा है।
HMD Vibe 2 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी हो सकती है। कंपनी इसमें 18W Fast Charging सपोर्ट भी दे सकती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा IP64 रेटिंग मिलने की चर्चा है, जिससे फोन हल्के पानी के छींटों और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


