भारत में धूम मचाएगा यह सस्ता 5G फोन, लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर की एंट्री, सामने आई डिटेल
HMD अब भारत में HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट flipkart पर लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने फोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है और पहली झलक भी दिखा दी है। देखें अपकमिंग फोन में क्या खास हो सकता है

HMD अपनी स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले, एचएमडी ने Flipkart पर अपकमिंग फोन की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है। अब, कंपनी ने अपकमिंग फोन के नाम का भी खुलासा कर दिया है। साथ में यह भी बताया कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

48% OFF

LG 50 inches UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV 50UA82006LA
2 GB RAM
50 Inch Display Size
α7 AI Processor 4K Gen8 Processor

₹36590
₹69990खरीदिये

35% OFF

LG 43 inches UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV 43UA82006LA
2 GB RAM
43 Inches Display Size

₹29990
₹46090खरीदिये
HMD Vibe 2 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म
माइक्रोसाइट पर कंपनी ने बताया कि अपकमिंग फोन का नाम HMD Vibe 2 5G है। इसे भारतीय बाजार में अलगे महीने मई में Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस के फ्रंट साइड की झलक भी दिखाई है, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट और थोड़े गोल किनारे दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद है कि एचएमडी जल्द ही अपनी फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिए इस आने वाले फोन के अन्य खास स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू कर देगी।
यह डिवाइस HMD Vibe 5G स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर आएगा, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। चूंकि HMD Vibe 5G एक बजट-फ्रेंडली फोन (8,999 रुपये में) के तौर पर आया था, इसलिए HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन से भी ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। चलिए, HMD Vibe 5G के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।
पुराने मॉडल HMD Vibe 5G की खासियत
HMD Vibe 5G में 6.67-इंच का एचडी प्लस पंच-होल आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 720x1604 पिक्सेल है। यह यूनिसॉक T760 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 4GB तक का वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
HMD Vibe 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल AI मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा शामिल है, साथ ही इसमें LED फ्लैश और रियर नोटिफिकेशन लाइट भी दी गई है। सामने की तरफ, इसमें 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। ऑडियो के लिए, इसमें डुअल स्पीकर और एक सिंगल माइक्रोफोन दिया गया है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। बैटरी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि यह 5G पर 30 घंटे तक और 4G पर 28 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन शामिल हैं।
Android 15 पर चलने वाला HMD Vibe 5G एक साफ और ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस देता है। एचएमडी दो साल तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, हालांकि इस डिवाइस को कोई ओएस अपग्रेड नहीं मिलेगा और यह Android 15 पर ही रहेगा। सिक्योरिटी फीचर्स में साइड में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल हैं, साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी जैसे स्टैंडर्ड सेंसर भी दिए गए हैं।
यह 5G और 4G कनेक्टिविटी के साथ डुअल नैनो सिम स्लॉट को सपोर्ट करता है। साइज की बात करें तो, HMD Vibe 5G की ऊंचाई 165 एमएम, चौड़ाई 75.8 एमएम और मोटाई 8.65 एमएम है, और इसका वजन 190 ग्राम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





