
HMD ने उतारे 6 नए 70 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दमदार Earbuds, एएनसी, डॉल्बी ऑडियो, बास बूस्ट से लैस
HMD ने DUB सीरीज के नए TWS ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ये नए बड्स ANC, ENC, Platinum Sound, लंबी बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी के साथ आता है। जानें हर मॉडल के फीचर्स, बैटरी और प्लेबैक टाइम की पूरी जानकारी।
सम्बंधित सुझाव

20% OFF

HMD Touch 4G, World's First Hybrid Phone | Enjoy Chatting & Video Calls via Express Chat (Works with Android & iOS), Cloud Phone Apps, Wi-Fi & Hotspot, 1 Year Replacement Guarantee | Cyan
HMD Touch 4G
World's First Hybrid Phone | Enjoy Chatting & Video Calls via Express Chat (Works with Android & iOS)
Cloud Phone Apps

₹3999
₹4999खरीदिये

40% OFF

HMD Gaming Outfit for HMD Fusion | Gamepad with 18 Buttons, Turbo Mode, 3.5mm Audio Jack, Smart Pins Connection for Ultra Low Latency | Compatible with Android TV & Android smartphones with OTG Support via USB-C | No Software Needed
HMD Gaming Outfit for HMD Fusion | Gamepad with 18 Buttons
Turbo Mode
3.5mm Audio Jack

₹2999
₹4999खरीदिये

25% OFF

HMD 101 4G | 4G Feature Phone with Cloud Phone Apps Supports YouTube, YouTube Shorts, Facebook & Much More | Type C Fast Charging | 1-Year Replacement Guarantee | Blue
HMD 101 4G | 4G Feature Phone with Cloud Phone Apps Supports YouTube
YouTube Shorts
Facebook & Much More | Type C Fast Charging | 1-Year Replacement Guarantee | Blue

₹1799
₹2399खरीदिये
HMD Global ने अपने DUB Series TWS Earbuds को एक बड़े अपडेट के साथ पेश किया है एक साथ 6 नए मॉडल्स DUB X50 Pro, DUB X50, DUB S60, DUB P70, DUB P60 और DUB P50 को दुनिया के कई बाज़ारों में लॉन्च कर दिया गया है। ये नए वायरलेस Earbuds खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जो बेहतर साउंड क्वालिटी, साफ कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, चाहे वह म्यूजिक लवर्स हों, गेमर्स हों या रोजमर्रा के यूजर्स।
सम्बंधित सुझाव

20% OFF

HMD Touch 4G, World's First Hybrid Phone | Enjoy Chatting & Video Calls via Express Chat (Works with Android & iOS), Cloud Phone Apps, Wi-Fi & Hotspot, 1 Year Replacement Guarantee | Cyan
HMD Touch 4G
World's First Hybrid Phone | Enjoy Chatting & Video Calls via Express Chat (Works with Android & iOS)
Cloud Phone Apps

₹3999
₹4999खरीदिये

40% OFF

HMD Gaming Outfit for HMD Fusion | Gamepad with 18 Buttons, Turbo Mode, 3.5mm Audio Jack, Smart Pins Connection for Ultra Low Latency | Compatible with Android TV & Android smartphones with OTG Support via USB-C | No Software Needed
HMD Gaming Outfit for HMD Fusion | Gamepad with 18 Buttons
Turbo Mode
3.5mm Audio Jack

₹2999
₹4999खरीदिये

25% OFF

HMD 101 4G | 4G Feature Phone with Cloud Phone Apps Supports YouTube, YouTube Shorts, Facebook & Much More | Type C Fast Charging | 1-Year Replacement Guarantee | Blue
HMD 101 4G | 4G Feature Phone with Cloud Phone Apps Supports YouTube
YouTube Shorts
Facebook & Much More | Type C Fast Charging | 1-Year Replacement Guarantee | Blue

₹1799
₹2399खरीदिये
सबसे प्रीमियम मॉडल DUB X50 Pro में DUB Platinum Sound टेक्नोलॉजी, Hi-Fi DSP, Active Noise Cancellation (ANC) और Environmental Noise Cancellation (ENC) दिया गया है जिससे नॉयज कम होती है और कॉलबैक अनुभव साफ रहता है। इसके अलावा 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ, low latency मोड और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी जैसी खूबियां इसे खास बनाती हैं।
HMD DUB X50 Pro
DUB X50 Pro HMD की नई DUB Series का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें DUB Platinum Sound और Hi-Fi DSP के साथ साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है, जिससे हर संगीत में डिटेल और क्लैरिटी महसूस होती है। यह मॉडल Active Noise Cancellation (ANC) और Environmental Noise Cancellation (ENC) दोनों सपोर्ट करता है, जिससे बाहरी शोर कम होता है और कॉलिंग क्लियर रहती है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 60 घंटे तक है जब आप ईयरबड्स को चार्जिंग केस के साथ इस्तेमाल करते हैं। इसमें low latency mode भी मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान साउंड-वीडियो सिंक को बेहतर बनाता है। फोन से कनेक्टिविटी की सुविधा Bluetooth 5.3 के साथ मिलती है।
HMD DUB X50
DUB X50 मॉडल भी Platinum Sound सिस्टम के साथ आता है, लेकिन इस रेंज में इसकी बैटरी लाइफ और भी बेहतर लगभग 70 घंटे तक चलती है। DUB X50 में भी ENC और low latency mode मिलता है, जिससे कॉल और गेमिंग अनुभव स्मूद होता है। यह earbud Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ आता है और IPX4 रेटिंग भी सपोर्ट करता है।
HMD DUB S60
DUB S60 में HMD ने Dolby Audio सपोर्ट जोड़कर साउंड को और रिच बनाया है। इसका मतलब है कि गाने, मूवीज़ और वीडियो कॉल में आवाज़ और स्पष्ट, डीटेल वाले साउंड के साथ आती है। इस मॉडल में कई EQ मोड्स भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने म्यूज़िक टाइप के हिसाब से बदल सकते हैं। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 35 घंटे तक की है।
HMD DUB P70
DUB P70 उन यूजर्स के लिए है जो अपने म्यूज़िक में गहरी, पावरफुल बास पसंद करते हैं। यह मॉडल Platinum Sound के साथ Bass Boost तकनीक भी प्रदान करता है, जिससे बास-हैवी ट्रैक्स और EDM जैसे गानों में मजबूत अनुभव मिलता है। इसमें ENC भी दिया गया है ताकि कॉलिंग के दौरान आवाज़ साफ़ रहे। बैटरी लाइफ लगभग 35 घंटे की है और low latency mode भी उपलब्ध है।
HMD DUB P60
DUB P60 एक संतुलित विकल्प है जो Bass Boost के साथ आता है और इसमें भी ENC व low latency mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 30 घंटे की है, जोे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। Platinum Sound सिस्टम और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी इसे ठोस ऑडियो अनुभव देते हैं। IPX4 rating से यह पसीना और छींटों से सुरक्षित रहता है।
HMD DUB P50
DUB P50 सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट और बेसिक मॉडल है, जो रोज़मर्रा के सामान्य ऑडियो उपयोग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें लगभग 25 घंटे तक की बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे दैनिक म्यूज़िक और कॉलिंग को आराम से संभाला जा सकता है। Platinum Sound, ENC और low latency mode जैसी सुविधाएं भी इस मॉडल में उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




