स्कूल के बच्चों के लिए स्पेशल फोन लाया ब्रांड, पैरेंट्स रहेंगे टेंशन फ्री, यह है खास
HMD ने 105 4G School Edition फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसे खासतौर से स्कूली बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस फोन के वो सारी चीजें हटा दी हैं, जिनसे बच्चों का ध्यान भटके। इसमें पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़ गए हैं। देखें कीमत और खासियत
प्रोडक्ट्स के सुझाव
HMD launches 105 4G School Edition: आपका बच्चा स्कूल जाता है और आप उससे कनेक्टेड रहने के लिए फोन देना चाहते हैं, लेकिन यह भी डर है कि कहीं फोन के कारण पढ़ाई से उसका ध्यान न भटक जाए, तो एचएमडी का नया फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी खासतौर से स्कूली बच्चों के लिए डिजाइन किया गया फीचर फोन लाई है, जिसमें एक भी ऐसी चीज नहीं है, जो पढ़ाई-लिखाई से उनका ध्यान भटकाए। दरअसल, एचएमडी उन माता-पिता के लिए एक नया फोन लेकर आया है, जो अपने बच्चों से हम समय कनेक्टेड रहना चाहते हैं, वो भी उनका ध्यान भटकाए बिना। कंपनी ने अभी-अभी HMD 105 4G School Edition लॉन्च किया है, और इसमें से लगभग वे सभी चीजें हटा दी गई हैं जो फोन को मजेदार बनाती हैं। यह एक सादा सिंपल फीचर फोन है, बस कॉल और मैसेज करने के ही काम आएगा।

इसमें पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम भी
जैसा की हमने बताया, इसमें कॉल और मैसेज करने की बेसिक सुविधाएं तो हैं, लेकिन वेब ब्राउजर हटा दिया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें सिंपल का स्नेक गेम है जो सालों से नोकिया और एचएमडी फीचर फोन में आता है। रिकॉर्डिंग फंक्शन भी हटा दिया गया । कंपनी ने फोन में एक पिन-प्रोटेक्टेड पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम दिया है, माता-पिता इसका यूज ब्लूटूथ, एमएमएस और यहां तक कि रेडियो को बंद करने के लिए कर सकते हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं HMD 105 4G School Edition के स्पेसिफिकेशन्स पर
इसका हार्डवेयर स्टैंडर्ड HMD 105 4G जैसा ही है, इसलिए स्कूल के हिसाब से लगाई गई पाबंदियों की वजह से आपको ड्यूरेबिलिटी या बैटरी लाइफ से समझौता नहीं करना पड़ेगा। इसमें 240×320 रिजॉल्यूशन वाला 2.4-इंच का डिस्प्ले, 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दिया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए, यह फोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 भी है, जिसे माता-पिता 'पैरेंटल कंट्रोल' के जरिए बंद कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है, और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है, जिसकी मदद से छात्र पारंपरिक वायर्ड हेडफोन का इस्तेमाल कर कॉलिंग, म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
एचएमडी 105 4G स्कूल एडिशन में 2000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं, जो ज्यादातर स्टूडेंट्स के लिए काफी होंगे। इस फोन में 1450mAh की बैटरी भी है जिसे निकाला जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन स्टैंडबाय मोड पर 15 दिनों तक चल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में आया नोकिया 105 2nd एडिशन (2025) चलता है। एचएमडी ने अभी तक इसकी कीमत या उन देशों की पूरी लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है जहां इसे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि भारत में HMD 105 4G को 2024 में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इसकी कीमत 2,199 रुपये थी।
आप इन फीचर फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं , जो Amazon पर सस्ते मिल रहे हैं

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ें

