
₹10999 में खरीदें 108MP मेन और 50MP के सेल्फी कैमरे वाला फोन, मिलेगी 16GB तक की रैम
108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाला यह फोन अमेजन पर मात्र 10999 रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी रैम एक्सटेंशन फीचर भी दे रही है। इससे इससी टोटल रैम 8जीबी से बढ़कर 16जीबी तक की हो जाती है।
बजट सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस, धांसू रियल और फ्रंट कैमरा वाला फोन तलाश रहे हैं, HMD Fusion 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकता है। 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाला यह फोन अमेजन पर मात्र 10999 रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी रैम एक्सटेंशन फीचर भी दे रही है। इससे इससी टोटल रैम 8जीबी से बढ़कर 16जीबी तक की हो जाती है। फोन गेमिंग कंसोल कॉम्बो के साथ आता है। आप इस फोन को ऑफर में 549 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 720 x 1612 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स तक का है। फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इसमें 8जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑफर कर रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो EIS फीचर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का एक पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फस्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है। पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




