Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़hmd fusion 2 tipped to come with new smart outfits gen 2 fast display and snapdragon processor
आते ही छा आएगा HMD का नया फोन, मिलेगा 108MP कैमरा, यूजर बदल सकेंगे इसका लुक

आते ही छा आएगा HMD का नया फोन, मिलेगा 108MP कैमरा, यूजर बदल सकेंगे इसका लुक

संक्षेप:

HMD Fusion 2 Leak: एचएमडी तेजी से अपने पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार एचएमडी का अगला मॉड्यूलर स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है, जिसे HMD Fusion 2 नाम से बाजार में उतारा जाएगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं

Sat, 25 Oct 2025 10:49 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HMD Fusion 2 Leak: एचएमडी तेजी से अपने पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार एचएमडी का अगला मॉड्यूलर स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है, जिसे HMD Fusion 2 नाम से बाजार में उतारा जाएगा। एक्स पर एचएमडी मीम के शेयर किए गए लीक के अनुसार, अपकमिंग HMD Fusion 2 अपने डिस्प्ले और प्रोसेसर, दोनों में खास अपग्रेड लाएगा, साथ ही ओरिजनल फ्यूजन को अलग दिखाने वाले मॉड्यूलर कॉन्सेप्ट को भी बरकरार रखेगा।

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, नए मॉडल में कथित तौर पर 6.58-इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा, जो फ्यूजन के 6.56-इंच एचडी प्लस 90 हर्ट्ज पैनल से एक बेहतर है। इसके अलावा, एचएमडी स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 की जगह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर इस्तेमाल करने की बात कह रही है।

फोन में 108 मेगापिक्सेल का दमदार कैमरा

कैमरे की बात करें तो, फ्यूजन 2 में 108 मेगापिक्सेल का मेन सेंसर तो रहेगा, लेकिन 2 मेगापिक्सेल के सेकेंडरी लेंस को कथित तौर पर ज्यादा उपयोगी 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड कैमरे से बदला जा रहा है। फोन की अन्य खास फीचर्स में IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:दिवाली ऑफर: ₹399 में 50Mbps ब्रॉडबैंड, 1 महीने FREE सर्विस, मिलेगा 3300GB डेटा
HMD Fusion 2

नए स्मार्ट आउटफिट्स जेन 2 के साथ आएगा फोन

लेकिन फ्यूजन सीरीज को खास बनाने वाली बात इसके स्पेसिफिकेशन में नहीं, बल्कि मॉड्यूलर "स्मार्ट आउटफिट्स" में हैं। इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ दो-तरफा मैग्नेटिक पिन होने की संभावना है, जिससे यूजर्स अलग-अलग इस्तेमाल के लिए अलग-अलग केस लगा सकेंगे।

दरअसल, एचएमडी कथित तौर पर नए स्मार्ट आउटफिट्स जेन 2 के साथ इस लाइनअप का विस्तार कर रहा है, जिसमें वायरलेस चार्ज आउटफिट, गेमिंग आउटफिट, कैमरा ग्रिप आउटफिट, स्पीकर आउटफिट और एक स्मार्ट प्रोजेक्टर आउटफिट भी शामिल है। इसके अलावा, किकस्टैंड के साथ एक कैजुअल आउटफिट, एक रग्ड आउटफिट और स्टाइल की चाहत रखने वाले यूजर्स के लिए एक फ्लैशी आउटफिट भी उपलब्ध है।

एचएमडी यूजर्स को ओपन-सोर्स फ्यूजन डेवलपमेंट टूलकिट का उपयोग करके अपने खुद के कस्टम डिजाइन 3D प्रिंट करने की सुविधा भी देता है, जिसे फर्स्ट जनरेशन के फ्यूजन के लिए पेश किया गया था। संभावना है कि फ्यूजन 2 के साथ भी यही सपोर्ट जारी रहेगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च डेट तय नहीं हुई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।