₹10,000 से कम में आया HMD का 13MP AI कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, हल्की बारिश में भी नहीं होगा खराब
13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Android 15 और 90Hz डिस्प्ले जैसे कमाल के फीचर्स के साथ HMD Arc 2 लॉन्च हो गया है। फोन को बजट रेंज में पेश किया गया है।

HMD ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का एक्सपेंड करते हुए नया HMD Arc 2 लॉन्च कर दिया है। कम कीमत के बावजूद फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं। इसमें बड़ा डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 5000mAh की बैटरी और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं HMD Arc 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी।
HMD Arc 2 की कीमत
HMD Arc 2 को अभी थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में इस फोन की कीमत 3,990 THB (करीब 10,000 रुपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन फिलहाल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने अभी अन्य देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर किसी का बजट 10,000 रुपए के आसपास है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा, लेटेस्ट Android और स्मूद डिस्प्ले मिले, तो HMD Arc 2 एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
HMD Arc 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
HMD Arc 2 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। फोन में 6.52 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। HMD Arc 2 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर है। कंपनी ने पुराने Unisoc SC9863A चिपसेट की जगह नया Unisoc T603 प्रोसेसर दिया है। यह 12nm तकनीक पर बना एंट्री-लेवल प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वेब ब्राउजिंग और वीडियो देखने के लिए यह अच्छा प्रदर्शन देने का दावा करता है। इसे 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है, जो एंट्री-लेवल हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, दो स्टोरेज वेरिएंट और Dark Blue व Golden Beige जैसे नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।
HMD ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट फोन Vibe 2 5G लॉन्च किया था जो पहली सेल सोल्ड आउट हुआ। HMD Vibe 2 5G फोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी है।


