
949 रुपये के दो धांसू फोन लाया ब्रांड, लगातार 7 घंटे कर सकेंगे कॉल, लाइटवेट और मजबूत भी
पॉपुलर ब्रांड HMD ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन HMD 101 और HMD 100 को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। फोन की शुरुआती कीमत 1000 रुपये से भी कम है। देखें कीमत और खासियत...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पॉपुलर ब्रांड HMD ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन HMD 101 और HMD 100 को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। फोन की शुरुआती कीमत 1000 रुपये से भी कम है। HMD 101 में 1,000mAh की बैटरी है जो 2.75W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन यूनिसॉक 6533G चिपसेट पर चलता है और S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस फोन के बारे में दावा किया गया है कि यह सात घंटे तक का टॉकटाइम भी देता है। दोनों फोन आज से ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल चैनल पर तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। देखें कीमत और खासियत...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी है HMD 101 और HMD 100 की कीमत
प्रेस रिलीज के मुताबिक, भारत में HMD 101 और HMD 100 की शुरुआती कीमत सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 949 रुपये रखी गई है। हालांकि, एचएमडी इंडिया स्टोर पर, HMD 101 मॉडल 1,049 रुपये में लिस्टेड है, जिसकी एमआरपी 4MB रैम + 4MB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 1,199 रुपये है, और HMD 100 की एमआरपी 8MB रैम + 4MB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,099 रुपये रखी गई है।
दोनों फोन आज से एचएमडी इंडिया ऑनलाइन स्टोर, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लीडिंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। एचएमडी 101 ब्लू, ग्रे और टील कलर्स में जबकि एचएमडी 100 मॉडल ग्रे, टील और रेड शेड में मिलेगा।


HMD 101, HMD 100 की खासियत
एचएमडी 101 और एचएमडी 100 कंपनी के अपने S30+ OS पर चलते हैं। दोनों फीचर फोन में 1.77-इंच का डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 160x128 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:5 है। नए एचएमडी हैंडसेट में यूनिसॉक 6533G चिपसेट है, जिसके साथ 4MB तक का इंटरनल स्टोरेज है। हालांकि, सिर्फ एचएमडी 101 में ही माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिलती है। एचएमडी 101 में 4MB रैम है, जबकि एचएमडी 100 में 8MB रैम है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एचएमडी के नए फोन रिमूवेबल बैटरी के साथ भी आते हैं। एचएमडी 101 में 1000mAh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सात घंटे तक का टॉक टाइम देती है, जबकि एचएमडी 100 में 800mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह छह घंटे तक का टॉक टाइम देती है। दोनों हैंडसेट में 2.75W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए, एचएमडी 101 और एचएमडी 100 में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और बिल्ट-इन एफएम रेडियो मिलता है।
एचएमडी 101 में बिल्ट-इन MP3 प्लेयर और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग भी है। इसके अलावा, यह एचएमडी 100 मॉडल के साथ फोन टॉकर, डुअल LED फ्लैश यूनिट, 10 भारतीय भाषा इनपुट और 23 भारतीय भाषा रेंडर सपोर्ट शेयर करता है। दोनों का साइज 114.3x50x14.3 एमएम है, जबकि वजन लगभग 73 ग्राम है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Rose Purple









