Hisense ने लॉन्च की नई UR8S RGB MiniLED TV सीरीज, इतनी है स्मार्ट टीवी की कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
share

Hisense ने भारत में अपनी नई UR8S RGB MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है, जो 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में आती है। टीवी में 180Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन और Dolby Vision जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series
Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है।

Hisense India ने अपनी प्रीमियम टेलीविजन रेंज को बढ़ाते हुए नई UR8S RGB MiniLED TV सीरीज पेश की है। कंपनी के मुताबिक, यह सीरीज बेहतर कलर एक्यूरेसी, डीप कॉन्ट्रास्ट, हाई ब्राइटनेस और AI बेस्ड पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन के साथ प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है। नई सीरीज को 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Hisense के मुताबिक, UR8S में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कंपनी अपनी डिस्प्ले इनोवेशन में से एक बताती है। यह टेक्नोलॉजी टीवी को ज्यादा रिच कलर्स, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और हाई ब्राइटनेस देने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि इससे अलग-अलग तरह के कंटेंट में ज्यादा डिटेल और ज्यादा लाइव इमेज देखने को मिलती है।

मिलता है खास पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन

टीवी में Hi-View AI Engine RGB दिया गया है। यह AI प्रोसेसर रियल टाइम में कलर, ब्राइटनेस और पिक्चर परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करता है। इसके साथ AI RGB Light Sensor भी दिया गया है, जो कमरे में मौजूद एंबियंट लाइट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करता है। इसका मकसद दिन और रात अलग-अलग कंडीशंस में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देना है।

गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए UR8S में 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इससे फास्ट मूविंग सीन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं। टीवी में Anti-Reflection और Glare-Free टेक्नोलॉजी भी है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी से होने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV Series

पावरफुल सराउंड साउंड सिस्टम भी

साउंड की बात करें तो टीवी में 2.1.2 मल्टी-चैनल सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। यह Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode को भी सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को फिल्मों और दूसरे कंटेंट में ज्यादा सिनेमैटिक ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Hisense UR8S सीरीज कंपनी के VIDAA स्मार्ट TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। इसमें तेज नेविगेशन और ऐप लॉन्चिंग के साथ कई ग्लोबल और लोकल स्ट्रीमिंग सर्विसेज का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Hands-free Voice Control, VIDAA Voice, Alexa Built-in, Google Home compatibility, Apple AirPlay और Apple Home integration जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

अलग-अलग स्क्रीन साइज में उपलब्ध

डिजाइन की बात करें तो UR8S में अल्ट्रा-स्लिम और बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बड़े स्क्रीन साइज के बावजूद यह मॉडर्न लिविंग स्पेस के साथ आसानी से फिट हो सके।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV सीरीज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है। बता दें, कंपनी अपनी प्रीमियम टीवी रेंज की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत के प्रमुख शहरों में ऑफलाइन मौजूदगी भी बढ़ा रही है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Hisense ने लॉन्च की नई UR8S RGB MiniLED TV सीरीज, इतनी है कीमत