TV खरीदने का सही मौका! Hisense दे रहा 40 प्रतिशत तक Discount, बड़ा कैशबैक भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hisense India ने Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days के दौरान अपने चुनिंदा स्मार्ट टीवी पर 40 प्रतिशत तक की छूट का ऐलान किया है। ग्राहकों को 50,000 रुपये तक Cashback, No-Cost EMI, Zero Down Payment और चुनिंदा मॉडल्स पर दो साल तक की वारंटी भी मिलेगी।

Hisense Festive Sale 2026
Hisense Festive Sale 2026 में खास डिस्काउंट्स का फायदा मिलेगा।

फेस्टिव सीजन में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Hisense India ने खास ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने Amazon Great Indian Festival 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 के दौरान अपने चुनिंदा स्मार्ट टीवी मॉडल्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का Cashback, Zero Down Payment और No-Cost EMI जैसे फायदे भी मिलेंगे। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर दो साल तक की वारंटी का फायदा भी दिया जाएगा।

सम्बंधित सुझाव

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से होगी, जबकि Flipkart Big Billion Days 2026 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Flipkart पर एलिजिबल ग्राहकों के लिए Early Access 8 अक्टूबर से उपलब्ध रहेगा। ऐसे में Hisense के टीवी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक सेल शुरू होने के साथ ही ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, ये ऑफर्स Hisense के स्मार्ट टीवी की अलग-अलग रेंज और स्क्रीन साइज पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, डिस्काउंट, Cashback, EMI और वारंटी जैसे फायदे मॉडल और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। ग्राहकों को खरीदारी से पहले संबंधित प्रोडक्ट के ऑफर की शर्तों को जरूर देखना होगा।

इन Hisense TV सीरीज पर नजर

फेस्टिव सेल के दौरान Hisense की टीवी रेंज में RGB MiniLED UR8S, MiniLED E8S, 4K QLED E75Q और 4K LED E6S सीरीज शामिल हैं। इन टीवी में अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और स्क्रीन साइज दिए गए हैं। कंपनी इन्हें मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स, गेमिंग और रोजाना के एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए पेश कर रही है।

सम्बंधित सुझाव

Hisense के अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ Toshiba TVs भी शामिल हैं। इनमें MiniLED Z670SP और Mini Dimming Z570SP सीरीज प्रमुख हैं। इस तरह कंपनी प्रीमियम MiniLED टीवी से लेकर QLED और 4K LED टीवी तक कई विकल्प उपलब्ध करा रही है।

Hisense India के CEO Pankaj Rana ने कहा कि भारत में प्रीमियम और बड़े स्क्रीन वाले टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और स्पोर्ट्स कंटेंट की लोकप्रियता के चलते ग्राहक घर पर ही ज्यादा सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन के दौरान उसकी बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कंपनी का कहना है कि उसका फोकस RGB और ULED जैसी एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को अलग-अलग स्क्रीन साइज और प्राइस सेगमेंट में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने पर है। फेस्टिव ऑफर्स इसी स्ट्रेटजी का हिस्सा हैं।

गुरुग्राम में कंपनी का एक्सपीरियंस स्टोर

Hisense के टीवी भारत में Reliance Digital, Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम में अपना पहला Experience Store भी शुरू किया है। यहां ग्राहक कंपनी के प्रीमियम टीवी को खरीदने से पहले उनकी पिक्चर क्वालिटी, डिजाइन और फीचर्स को करीब से देख सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़TV खरीदने का सही मौका! Hisense दे रहा 40 प्रतिशत तक Discount, बड़ा कैशबैक