फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! FIFA World Cup 2026 के मैच FREE में देखने का मौका, जानिए कहां और कैसे देखें लाइव
अगर आप फुटबॉल फैन हैं और भारत में बैठकर फ्री में FIFA World Cup 2026 का मुकाबला देखना चाहते हैं तो यहां से देखें। जानें कौन-से प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे मैच और बिना एक्स्ट्रा खर्च के इन्हें कैसे देखा जा सकता है।

फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है और FIFA World Cup इसका सबसे बड़ा मंच है। हर चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट करोड़ों दर्शकों को टीवी और मोबाइल स्क्रीन से जोड़ देता है। अगर आप भी इस मेगा टूर्नामेंट का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
भारत में कैसे देख सकेंगे मैच?
भारत में FIFA World Cup 2026 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग राइट्स Zee Entertainment के पास हैं। इसका मतलब है कि भारतीय फुटबॉल फैंस टूर्नामेंट के सभी बड़े मुकाबले Zee के स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे। कंपनी ने हाल ही में अपने नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च किए हैं, जहां विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जो Unite8 Sports 1 (Hindi), Unite8 Sports 1 HD (Hindi), Unite8 Sports 2 (English), Unite8 Sports 2 HD (English) हैं।
FIFA World Cup 2026 ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
जो दर्शक टीवी की बजाय मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए Zee5 आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा। FIFA World Cup 2026 के सभी मैच Zee5 ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। यानी आप कहीं भी और कभी भी इंटरनेट के जरिए अपने पसंदीदा मैचों का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि Zee5 मल्टी-डिवाइस सपोर्ट देता है, जिससे यूजर्स अलग-अलग डिवाइस पर मैच देख सकते हैं।
Zee5 सब्सक्रिप्शन की इतनी है कीमत
अगर आप FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फिलहाल Zee5 का 3 महीने वाला प्लान 799 रुपये में उपलब्ध है, जबकि सालाना प्लान की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स न सिर्फ वर्ल्ड कप के मैच देख सकेंगे, बल्कि Zee5 पर मौजूद अन्य फिल्में, वेब सीरीज और लाइव कंटेंट का भी फायदा उठा सकेंगे।
FIFA World Cup 2026 फ्री में भी देखा जा सकेगा
अगर आप किसी तरह का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है। भारत में फुटबॉल फैंस FIFA World Cup 2026 के चुनिंदा मुकाबले बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे। इसके लिए आपको DD Sports चैनल का सहारा लेना होगा, जो DD Free Dish प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यानी जिन दर्शकों के पास Zee5 या Zee के स्पोर्ट्स चैनल का एक्सेस नहीं है, वे भी बड़े मैचों का आनंद मुफ्त में उठा पाएंगे। दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि वह FIFA World Cup 2026 के महत्वपूर्ण और बड़े मुकाबलों का प्रसारण करेगा। इसमें टूर्नामेंट के प्रमुख मैच, नॉकआउट मुकाबले और फाइनल जैसे हाई-वोल्टेज मैच शामिल हो सकते हैं। हालांकि मैचों की लिस्ट टूर्नामेंट के करीब आने पर जारी की जाएगी।
ZEE5 पर डिवाइस लिमिट को लेकर छिड़ी बहस
इस बीच FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर ZEE5 चर्चा में है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि ZEE5 ऐप पर पहले जहां एक सब्सक्रिप्शन के साथ एक से ज्यादा डिवाइस पर कंटेंट देखने की सुविधा मिलती थी, वहीं अब कुछ यूजर्स को केवल एक डिवाइस पर ही एक्सेस मिलने की बात दिखाई दे रही है। इसको लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है और कई लोगों ने कंपनी से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में ZEE5 की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में FIFA World Cup 2026 की स्ट्रीमिंग शुरू होने से पहले यूजर्स को अपने प्लान और डिवाइस एक्सेस से जुड़ी शर्तों को जरूर जांच लेना चाहिए, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


