Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Here is how to setup new Aadhaar App follow these steps and get new features
आधार कार्ड की जगह फोन में रखो Aadhaar App, यह है सेटअप करने का तरीका

आधार कार्ड की जगह फोन में रखो Aadhaar App, यह है सेटअप करने का तरीका

संक्षेप:

आधार कार्ड शेयर करने और अपनी पहचान वेरिफाइ करने के लिए ऐप में खास फीचर्स दिए गए हैं और नया Aadhaar ऐप यूज करना आसान है। आइए बताएं कि इसे कैसे सेटअप किया जा सकता है। 

Nov 13, 2025 10:49 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूनीफाइड आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से बीते दिनों नया Aadhaar App लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से आधार कार्ड धारकों के लिए अपनी पहचान और ID शेयर करना आसान हो जाएगा। नया ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है और इसके साथ ID वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी।

लंबे वक्त से आधार से जुड़े ऐप की जरूरत महसूस की जा रही थी और अब इसे सभी के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस ऐप में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, बायोमीट्रिक लॉक और QR कोड आधारित ID शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फैमिलीज को एक ही डिवाइस से पांच आधार प्रोफाइल्स तक मैनेज करने का विकल्प दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

ऐसे सेटअप कर सकते हैं नया Aadhaar App

- सबसे पहले आपको ऐपल ऐप स्टोर या फिर गूगल प्ले स्टोर से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।

- ऐप ओपेन करने के बाद आपको पसंदीदा भाषा का चुनाव करना होगा और 12 अंकों का आधार नंबर एंटर करना होगा।

- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP एंटर करते ही आप अगले स्टेप पर पहुंच जाएंगे।

- इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन के लिए अपना चेहरा स्कैन करना होगा।

- आखिर में सिक्योरिटी PIN सेट करें और इस 6-अंकों के पिन के साथ प्रोफाइल को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

नए आधार ऐप का फायदा यह है कि यूजर्स Digital ID हर वक्त साथ रख सकेंगे और फिजिकल आधार कार्ड रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी। फैमिली मैनेजमेंट और कंट्रोल्ड शेयरिंग जैसे फीचर्स इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। यही नहीं, QR कोड वेरिफिकेशन के अलावा ऑफलाइन मोड ऐक्सेस दिया गया है और यूजेस हिस्ट्री मॉनीटरिंग के साथ देखा जा सकता है कि आपका आधार कब और कहां शेयर किया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।