Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Here is How to restore accidentally deleted WhatsApp messages get them back in 2 minutes check easiest process
गलती से Delete हो गए WhatsApp Messages? 2 मिनट में ऐसे पाएं वापस, ये है सबसे आसान तरीका

गलती से Delete हो गए WhatsApp Messages? 2 मिनट में ऐसे पाएं वापस, ये है सबसे आसान तरीका

संक्षेप:

गलती से Delete हुए WhatsApp Messages को कैसे वापस पाएं? जानें Android और iPhone में WhatsApp Chat Restore करने का आसान और सुरक्षित तरीका।

Jan 02, 2026 12:01 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

How to Restore Deleted WhatsApp Messages: आज के समय में WhatsApp हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस की जरूरी बातें हों, परिवार की यादगार चैट्स हों या दोस्तों के साथ की गई प्लानिंग सब कुछ WhatsApp पर ही होता है। ऐसे में अगर गलती से एक टैप में आपकी पूरी चैट डिलीट हो जाए, तो घबराना लाज़मी है। कई बार “Delete for me” और “Clear chat” जैसे ऑप्शन जल्दबाज़ी में दब जाते हैं और जरूरी मैसेज हमेशा के लिए गायब लगने लगते हैं।

अच्छी खबर यह है कि WhatsApp मैसेज डिलीट होने के बाद भी हमेशा हमेशा के लिए नहीं जाते। अगर आपने पहले से WhatsApp Backup ऑन कर रखा है, तो आपके मैसेज दोबारा वापस आ सकते हैं। Android और iPhone दोनों में WhatsApp अपने-अपने तरीके से चैट का बैकअप बनाता है, जिसकी मदद से आप accidental delete के बाद भी मैसेज restore कर सकते हैं। यहां हम आपको Android और iPhone दोनों के तरीके बता रहे हैं, साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि किन हालात में चैट रिकवर हो सकती है और किनमें नहीं।

WhatsApp Messages Delete कैसे होते हैं?

WhatsApp मैसेज आमतौर पर इन वजहों से डिलीट हो जाते हैं: गलती से “Delete Chat” या “Clear Chat” दब जाना, नया फोन लेने के बाद सही तरीके से Restore न करना, ऐप uninstall कर देना, फोन reset हो जाना।

WhatsApp Deleted Messages Restore करने से पहले जरूरी बातें

Step 1: WhatsApp Backup पहले से ON होना चाहिए

Step 2: Backup Google Drive (Android) या iCloud (iPhone) में सेव होना चाहिए

Step 3: Restore तभी संभव है जब Delete मैसेज Backup बनने के बाद डिलीट हुए हों

Android में Delete WhatsApp Messages कैसे Restore करें (How-to Guide)

Step 1: सबसे पहले WhatsApp को अपने फोन से Uninstall करें

Step 2: अब Google Play Store से WhatsApp दोबारा Install करें

Step 3: वही मोबाइल नंबर डालें जिससे WhatsApp चल रहा था

Step 4: Verification के बाद WhatsApp खुद Backup detect करेगा

Step 5: “Restore” ऑप्शन पर टैप करें

Step 6: कुछ मिनट में आपकी पुरानी चैट वापस आ जाएगी

ध्यान रखें: Google Drive में वही Gmail ID लॉग-इन होनी चाहिए जिससे Backup बना था।

iPhone में Delete WhatsApp Messages कैसे Restore करें

Step 1: WhatsApp Uninstall करें

Step 2: App Store से दोबारा WhatsApp Install करें

Step 3: मोबाइल नंबर Verify करें

Step 4: iCloud Backup मिलने पर “Restore Chat History” पर टैप करें

iPhone यूजर्स के लिए iCloud Backup ON होना जरूरी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।