काम की बात: अब मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में डाउनलोड करें Electricity Bill, DigiLocker App से होगा काम, जानिए पूरा तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अब बिजली बिल देखना और डाउनलोड करना बेहद आसान हो गया है। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि जरूरी दस्तावेज हमेशा आपके मोबाइल में सुरक्षित भी रहते हैं। जानिए DigiLocker में बिजली का बिल कैसे एक्सेस करें:

अब मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में डाउनलोड करें Electricity Bill, DigiLocker App से होगा काम, जानिए पूरा तरीका

How to Download Electricity Bill From DigiLocker: अब आप आसानी से बिजली का बिल डाउनलोड कर पाएंगे। MeitY ने देश की 68 प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को DigiLocker प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। इसके बाद यूजर्स अब अपने बिजली बिल को सीधे DigiLocker के जरिए ऑनलाइन देख, डाउनलोड और वेरिफाई कर सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स केवल अपनी बिजली कंपनी का चयन करके आप कुछ ही मिनटों में अपना बिजली बिल प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिल संभालकर रखने और जरूरत पड़ने पर उसे खोजने की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि DigiLocker ऐप के माध्यम से बिजली बिल भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

अगर कभी आपको किसी सरकारी काम, एड्रेस प्रूफ या रिकॉर्ड के लिए बिजली बिल की जरूरत पड़ जाए और आपके पास उसकी फिजिकल कॉपी न हो, तो DigiLocker काफी मददगार साबित हो सकता है। इस ऐप में बिजली बिल की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखी जा सकती है, जिसे जरूरत पड़ने पर कभी भी एक्सेस किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि DigiLocker ऐप में बिजली बिल कैसे देखा जाता है और इसके क्या फायदे हैं।

DigiLocker से Electricity Bill डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें। Android यूजर्स इसे Google Play Store और iPhone यूजर्स App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर या आधार लिंक्ड अकाउंट से लॉगिन करें। OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।

Step 2: लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन पर ऊपर दिए गए Search Documents या Search Issuers विकल्प पर टैप करें। सर्च बॉक्स में अपनी बिजली सप्लाई कंपनी का नाम लिखें। जैसे:BSES Rajdhani, BSES Yamuna, Tata Power-DDL, UPPCL, MSEB, PSPCL,TANGEDCO, आदि। 68 कंपनी 68 प्रमुख बिजली कंपनियों को DigiLocker प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है।

Step 3: बिजली कंपनी चुनने के बाद Electricity Bill, Consumer Bill या इससे मिलती-जुलती सेवा पर क्लिक करें। अब आपको अपना Consumer Number / CA Number / Account Number भरना होगा। यह नंबर आपके पुराने बिजली बिल पर लिखा होता है।

Step 4: Consumer Number भरने के बाद Get Document या Fetch Document बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड में आपका बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां आप बिल की राशि, बिलिंग पीरियड और अन्य जानकारी देख सकते हैं। बिल मिलने के बाद Save to DigiLocker पर क्लिक करें।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।